Sunset, Moon Rise Time Today (सूर्यास्त और चाँद निकलने का समय आज का): आज 21 जनवरी दिन बुधवार यानी माघ मास केशुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन है और आज मां त्रिपुर सुंदरी की पूजा की जाती है। आज के दिन सूर्यास्त और चंद्रोदय का विशेष महत्व है। आज के दिन सूर्यास्त से पहले या ठीक सूर्यास्त के समय सूर्य देव को अर्घ्य देना शुभ होता है। आज राहुकाल और अन्य ग्रह योग आदि का समय भी निर्धारित है, लेकिन संध्या-पूजा के मुख्य लिए सूर्यास्त और चंद्रोदय का समय ही सबसे महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में आप यहां से सूर्यास्त और चांद निकलने का समय देख सकते हैं।
आज 21 जनवरी 2026 को सूर्यास्त और चांद निकलने का समय-
| शहर (City) | आज सूर्यास्त का समय (Sunset Time Today) | आज चांद निकलने का समय (Moonrise Time Today) |
| नई दिल्ली | 05:51 PM | 08:49 PM |
| नोएडा | 05:50 PM | 08:50 PM |
| गाजियाबाद | 05:49–05:50 PM | 08:50 PM |
| गुरुग्राम | 05:49–05:50 PM | 8:50-9:00 PM |
| फरीदाबाद | 05:49–05:50 PM | 8:50-9:00 PM |
| पानीपत | 05:49 PM | 8:50-9:00 PM |
| मुंबई | 06:24 PM | 8:45-9:00 PM |
| बेंगलुरु | 06:00 PM | 8:55-9:10 PM |
| पटना | 05:39 PM | 8:25-8:50 PM |
| जयपुर | 05:59 PM | 8:40-8:55 PM |
| चेन्नई | 05:55 PM | 8:50-9:05 PM |
| हैदराबाद | 05:54 PM | 9:00 PM |
| कानपुर | 05:39–05:40 PM | 8:40-8:50 PM |
| लखनऊ | 05:39 PM | 8:40-8:50 PM |
| इंदौर | 06:06 PM | 8:50-9:00 PM |
| भोपाल | 05:59 PM | 8:50-9:00 PM |
| अहमदाबाद | 06:19 PM | 8:50-9:05 PM |
| गुवाहाटी | 05:00 PM | 8:30-8:45 PM |
| सूरत | 06:10 PM | 8:50-9:05 PM |
नोट: अलग-अलग शहरों में समय 1–2 मिनट आगे-पीछे हो सकता है। बता दें कि चंद्र दर्शन के लिए साफ आसमान होना जरूरी है। ये सभी टाइमिंग वैज्ञानिक गणनाओं और पंचांग पर आधारित हैं।
सूर्यास्त के बाद क्या करें, क्या न करें-
सूर्यास्त के बाद देवी-देवताओं की आरती करें, दीपक जलाएं और पूर्वजों को नमन करें। इसके अलावा कुछ समय के लिए मौन धारण करना अच्छा माना जाता है। वहीं, जब बात आती है कि सूर्यास्त के बाद आपको क्या नहीं करना है तो आपको किसी भी कमरे की लाइट नहीं बंद करनी है। सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू या पोछा न लगाएं, क्योंकि इससे धन और सौभाग्य चला जाता है। तुलसी के पौधे को छूना या पत्तियां तोड़ना मना है। सूरज डूबने के बाद किसी को पैसे उधार न दें, इससे कर्ज बढ़ता है। सूर्यास्त के समय या तुरंत बाद सोने से भी बचें। सूर्यास्त के बाद नहाना और कपड़े धोना नकारात्मक ऊर्जा लाता है। इतना ही नहीं, घर में झगड़ा या रोना-पीटना न करें, इससे दरिद्रता आती है। बाल और नाखून काटने से बचें।
