अध्यात्म

आज सूर्यास्त कब होगा 18 मार्च 2026, अमावस्या पर सूर्यास्त के समय क्या करें, क्या आज तुलसी पूजन कर सकते हैं, क्या अमावस समाप्त हो गई है

आज 18 मार्च 2026 को चैत्र मास की अमावस्या है। इससे भूतड़ी अमावस्या भी कहा जाता है। साथ ही आज हिंदी वर्षा का भी समापन हो रहा है। अमावस्या पर सूर्यास्त का खास महत्व होता है। इस दिन लोग सूर्यास्त के बाद पूजा करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आज सूर्यास्त कब होगा, अमावस्या पर सूर्यास्त के समय क्या करना चाहिए, क्या आज तुलसी पूजन कर सकते हैं और क्या अमावस खत्म हो गई है? आइए जानते हैं..

Image

आज सूर्यूस्त कब होगा 18 मार्च 2026

आज 18 मार्च 2026 को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दर्श अमावस्या है, जिसे चैत्र अमावस्या के नाम से जाना जाता है और कई जगह इसे भूतड़ी अमावस्या भी कहा जाता है। इसी दिन के साथ हिंदू वर्ष का समापन भी माना जाता है। अमावस्या पर सूर्यास्त का खास महत्व होता है, क्योंकि इसी समय लोग पूजा-पाठ और दीपदान करते हैं। ऐसे में मन में कई सवाल आते हैं - आज सूर्यास्त कब होगा, इस समय क्या करना सही रहेगा, क्या आज तुलसी पूजन किया जा सकता है और क्या अमावस्या समाप्त हो चुकी है? यहां जानिए इन सभी सवालों जवाब।

आज 18 मार्च 2026 को सूर्यास्त कब होगा

आज 18 मार्च को देश के अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त का समय कुछ मिनट के अंतर के साथ रहेगा। आमतौर पर शाम करीब साढ़े छह (06.30 PM) बजे के आसपास सूरज ढल जाएगा। देश के प्रमुख शहरों में आज सूर्यास्त कब होगा, इसका समय कुछ इस प्रकार है -

शहर सूर्यास्त का समय (अनुमानित)
दिल्लीशाम 6:28 बजे
नोएडाशाम 6:28 बजे
ग्रेटर नोएडाशाम 6:29 बजे
गाजियाबादशाम 6:28 बजे
गुरुग्रामशाम 6:29 बजे
फरीदाबादशाम 6:29 बजे
मुंबईशाम 6:45 बजे
पुणे शाम 6:42 बजे
कोलकाताशाम 5:52 बजे
चेन्नई शाम 6:21 बजे
बेंगलुरु शाम 6:32 बजे
हैदराबादशाम 6:30 बजे
अहमदाबाद शाम 6:43 बजे
जयपुरशाम 6:31 बजे
लखनऊशाम 6:20 बजे
पटनाशाम 6:05 बजे
भोपालशाम 6:34 बजे
चंडीगढ़शाम 6:27 बजे
अमृतसर शाम 6:28 बजे
देहरादूनशाम 6:26 बजे
नोट: ध्यान रखें कि ये समय कुछ मिनट आगे-पीछे हो सकता है, लेकिन इसी समय के आसपास सूर्यास्त माना जाएगा।

अमावस्या पर सूर्यास्त के समय क्या करें

अमावस्या की शाम को खास माना जाता है, क्योंकि यही समय दिन से रात की ओर बदलाव का होता है। इस दौरान घर में दीपक जलाना और भगवान का स्मरण करना शुभ माना जाता है। कई लोग इस समय पितरों को याद करते हैं और मन ही मन प्रार्थना करते हैं। माना जाता है कि इस समय किया गया छोटा सा भी पूजा-पाठ मन को शांति देता है और घर में सकारात्मक माहौल बनाता है।

क्या आज तुलसी पूजन कर सकते हैं

तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है, लेकिन अमावस्या के दिन इसे लेकर थोड़ा संयम रखा जाता है। आम मान्यता यह है कि इस दिन तुलसी को छूने या उस पर जल चढ़ाने से बचना चाहिए। हां, आप दूर से नमस्कार कर सकते हैं या पास में दीपक जला सकते हैं। इससे श्रद्धा भी बनी रहती है और परंपरा का पालन भी हो जाता है।

क्या आज अमावस्या समाप्त हो गई है

आज की अमावस्या सुबह 8 बजकर 25 मिनट से शुरू हो चुकी है और इसका समापन अगले दिन यानी 19 मार्च की सुबह 6 बजकर 52 मिनट पर होगा। इसका मतलब है कि आज शाम जब सूर्यास्त होगा, तब भी अमावस्या जारी रहेगी। इसलिए पूरे दिन और रात को अमावस्या का प्रभाव माना जाएगा।

यानी आज 18 मार्च 2026 की शाम करीब 6:30 बजे सूर्यास्त होगा और उसी समय अमावस्या भी जारी रहेगी। इस दौरान दीपक जलाकर पूजा करना अच्छा माना जाता है, जबकि तुलसी पूजन से थोड़ा परहेज करना बेहतर रहता है। ऐसे छोटे-छोटे नियम अपनाकर आप इस दिन को शांत और सकारात्मक बना सकते हैं।

Vineet
विनीत author

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विष... और देखें

End of Article