अध्यात्म

Sunrise Today Timing (12 January 2026): आज सूर्योदय कितने बजे होगा, जानें सूरज निकलने का समय क्या है, सूर्य को जल कब दें

  • Authored by: Srishti
  • Updated Jan 12, 2026, 06:41 AM IST

Sunrise Today Timing (सूरज निकलने का समय आज का 12 January 2026): दैनिक पंचांग के अनुसार आज 12 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की नवमी दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। इसके बाद दशमी लग जाएगी। आज के दिन सूर्योदय के बाद सूर्य को जल अवश्य दें। आज के दिन जल अर्पित करना बेहद शुभदायक रहेगा। आइए जानते हैं कि सभी शहरों में सूर्योदय कितने बजे होगा?

आज 12 जनवरी 2026 को सूर्योदय का समय (pc: canva)

आज 12 जनवरी 2026 को सूर्योदय का समय (pc: canva)

Sunrise Today Timing (सूरज निकलने का समय आज का 12 January 2026): सूर्योदय केवल दिन की शुरुआत नहीं करता, बल्कि जीवन में ऊर्जा, आशा और सकारात्मकता का संचार भी करता है। भारतीय संस्कृति में सूर्योदय का विशेष धार्मिक, वैज्ञानिक और मानसिक महत्व माना गया है। सूर्योदय के समय की सूर्य किरणें कोमल होती हैं, जो शरीर को विटामिन D प्रदान करती हैं। यह हड्डियों को मजबूत बनाती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती हैं। सुबह की ताजी हवा और सूर्य प्रकाश से शरीर में स्फूर्ति आती है। सूर्योदय के समय वातावरण शांत और शुद्ध होता है। इस समय ध्यान, योग और प्राणायाम करने से मानसिक तनाव कम होता है, एकाग्रता बढ़ती है और मन प्रसन्न रहता है। ये समय पूजा-पाठ के लिए भी बेहद शुभ होता है। अब देश के हर कोने में सूर्योदय यानी सूर्य के निकलने का समय अलग-अलग है। यहां से आप अपने शहर में आज के सूर्योदय का सही समय जान सकते हैं।

आज 12 जनवरी 2026 को सूर्योदय का समय-

शहर का नामसूर्योदय का समय
दिल्ली07:15 AM
नोएडा07:14 AM
गुरुग्राम07:14 AM
गाजियाबाद07:15 AM
फरीदाबाद07:14 AM
लखनऊ06:57 AM
कानपुर06:59 AM
वाराणसी06:45 AM
आगरा07:09 AM
जयपुर06:39 AM
देहरादून07:15 AM
चंडीगढ़07:22 AM
भोपाल07:03 AM
इंदौर07:09 AM
पटना06:37 AM
कोलकाता06:18 AM
भुवनेश्वर06:24 AM
रांची06:32 AM
मुंबई07:13 AM
पुणे07:08 AM
अहमदाबाद07:17 AM
सूरत07:17 AM
राजकोट07:26 AM
हैदराबाद06:48 AM
बेंगलुरु06:30 AM
चेन्नई06:33 AM
कोयंबटूर06:35 AM
तिरुवनंतपुरम06:40 AM
गुवाहाटी06:12 AM

आज सूर्य को जल चढ़ाने का समय क्या है?

आज यानी 12 जनवरी 2026 को सूर्य को जल चढ़ाने का सबसे अच्छा समय सूर्योदय के तुरंत बाद सुबह लगभग 7:00 बजे से 8:00 बजे के बीच है, जब सूर्य की किरणें हल्की और शीतल होती हैं, जिससे ऊर्जा और स्वास्थ्य लाभ मिलता है। इस दौरान पूर्व दिशा की ओर मुख करके तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का जाप करें।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

Srishti
Srishti author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article