Somwar Puja Tips in Hindi (सोमवार पूजा टिप्स हिंदी में): ज्योतिष शास्त्र और हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव का होता है। इस दिन जो भक्त व्रत रखते हैं और पूजन करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। विवाह, संतान, स्वास्थ्य, धन और शांति के क्षेत्र में सोमवार को पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। शिव जी का आशीर्वाद पाने के लिए उनके भक्त सोमवार का व्रत करते हैं तथा उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसी पूजन टिप्स, विधि और मंत्र हैं जिनको सोमवार के दिन करने से आपके जीवन से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं और आप हमेशा निडर रहते हैं। आप यहां सोमवार पूजा टिप्स हिंदी में देख सकते हैं।
1- प्रातः काल स्नान करें और व्रत का संकल्प लें
2- शिवलिंग का अभिषेक करें
3- अभिषेक करते समय मंत्र बोलें:
'ॐ नमः शिवाय'
'ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्'
4- भगवान शिव को वस्त्र, फूल और धूप दीप अर्पित करें
5- शिव मंत्र, शिव चालीसा या रुद्राष्टक का पाठ करें
Somwar Puja Mantra in Hindi (सोमवार पूजा मंत्र हिंदी में): सोमवार के व्रत और पूजा के दौरान आप इन सिद्ध मंत्रो का जाप कर सकते हैं –
- ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥
- नमामीशमीशान निर्वाणरूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेदस्वरूपम्। निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं चिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहम्॥
- नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय। नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मै नकाराय नमः शिवाय॥
- जटाटवी गलज्जल प्रवाह पावितस्थले गलेऽवलम्ब्य लम्बितां भुजङ्गतुङ्गमालिकाम्। डमड्डमड्डमड्डमन्निनादवड्डमर्वयं चकार चण्डताण्डवं तनोतु नः शिवः शिवम्॥
- ॐ नमः शिवाय शान्ताय प्रपन्न जनवल्लभाय। करुणारस सिन्धवे नमः शंकराय ते नमः॥
डिस्क्लेमर - इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।
