अध्यात्म

Shukra Gochar: 2023 से पहले शुक्र बदलेगा राशि, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 26, 2022, 03:08 PM IST

Shukra Transit In Makar Rashi: शुक्र 29 दिसंबर को दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। इस राशि में इसकी युति शनि ग्रह से होगी। जानिए शुक्र के इस गोचर का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

Image

Shukra Transit In Capricorn 2022: शुक्र का मकर राशि में गोचर किनके लिए शुभ

Shukra Gochar In Makar Rashi 2022: धार्मिक मान्यताओं अनुसार शुक्र को दैत्यों और असुरों का गुरु माना जाता है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह महिला, सुंदरता, भौतिक सुख, यौवन, प्रेम संबंध, धन और खुशी को दर्शाता है। कहते हैं जिस व्यक्ति की कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है उसे सारे सुख प्राप्त होते हैं। उसके जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। शुक्र 29 दिसंबर को मकर राशि में प्रवेश कर रहा है। जानिए इस गोचर का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि: इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। आप इस दौरान अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जो लोग खुद का काम कर रहे हैं उनके लिए भी ये गोचर शुभ साबित होगा। धन का प्रवाह अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि: शुक्र का मकर राशि में गोचर इस राशि वालों के लिए भी शानदार साबित होगा। भाग्य का हर काम में साथ मिलेगा। करियर में लाभ प्राप्त करने के ढेरों मौके हाथ लगेंगे। जो लोग नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल है। बिजनेस पार्टनर का काम में पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि: इस राशि वालों के लिए ये गोचर बेहद शुभ साबित होगा। करियर में अच्छी खासी तरक्की मिलेग। अचानक से कहीं से धन प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

तुला राशि: आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। करियर में लाभ प्राप्त करने के कई अच्छे मौके हाथ लगेंगे। नौकरी में सफलता मिलेगी। जो लोग खुद का काम कर रहे हैं उन्हें अच्छा मुनाफा मिलेगा।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article