अध्यात्म

Shukra Rashi Parivartan, 2 May 2023: आज से इन 5 राशियों की बदल जाएगी तकदीर, धन-दौलत, शोहरत मिलेगा हर सुख

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 2, 2023, 07:17 AM IST

Shukra Rashi Parivartan, 2 May 2023: शुक्रा का मिथुन राशि में गोचर (Shukra Gochar 2o23) 2 मई को होगा। ये गोचर वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आएगा। जानिए इन राशियों को इस गोचर से क्या-क्या लाभ मिलेंगे।

Image

Shukra Gochar 2023: शुक्र का मिथुन राशि में गोचर 5 राशियों के लिए शुभ

KEY HIGHLIGHTS
  • शुक्र 2 मई 2023 को मिथुन राशि में प्रवेश करेगा
  • शुक्र 30 मई 2023 तक मिथुन राशि में ही रहेगा
  • शुक्र बृहस्पति के बाद दूसरा सबसे शुभ ग्रह है

Shukra Rashi Parivartan, 2 May 2023: ज्योतिष में शुक्र को दूसरा सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। इसे भोर का तारा कह कर भी संबोधित किया जाता है। शुक्र सुख, समृद्धि, विवाह, प्रेम, भोग, विलासिता, रिश्ते आदि के कारक ग्रह होते हैं। कुंडली में इनकी मजबूत स्थिति व्यक्ति को तमाम सुख प्रदान करती है। शुक्र 2 मई 2023 की दोपहर 1 बजकर 46 मिनट पर अपने मित्र बुध की राशि मिथुन में गोचर करेंगे। इस राशि में 30 मई 2023 तक इनकी उपस्थिति रहेगी। इसके बाद ये कर्क राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जानिए शुक्र के गोचर (Shukra Gochar In Mithun 2023) से किन राशियों की किस्मत सोने जैसी चमक उठेगी।

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर इन 5 राशियों की सोने सी चमकाएगा किस्मत

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर वृषभ राशि वालों के लिए शानदार साबित होगा। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। धन की बचत कर पाने में आप सक्षम रहेंगे। ये गोचर आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आएगा। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपके काम की खूब प्रशंसा होगी। पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

शुक्र का गोचर मिथुन राशि में ही होने जा रहा है ऐसे में इस राशि के जातक ही इस गोचर से भरपूर लाभ प्राप्त करेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप आकर्षण का केंद्र बनेंगे। इस दौरान संपत्ति सुख प्राप्त हो सकता है। गाड़ी खरीदने के भी योग बन रहे हैं। बिजनेस में उन्नति देखने को मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी कराएगा। धन लाभ के प्रबल आसार हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नई नौकरी मिलने के आसार हैं।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

शुक्र के मिथुन राशि में गोचर के दौरान आपकी आमदनी बढ़ने के प्रबल आसार रहेंगे। आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा। आप अपने हर काम को बेहतर तरीके से कर पायेंगे। प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा। कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

शुक्र का मिथुन राशि में गोचर कन्या राशि वालों की जिंदगी बदल देगा। आपको भाग्य का साथ मिलना शुरू हो जाएगा। करियर तेजी से आगे बढ़ेगा। धन लाभ के प्रबल योग हैं। वेतन में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो सकती है। बिजनेस में तरक्की के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article