अध्यात्म

Shukra Pradosh Vrat Katha: शुक्र प्रदोष व्रत आज, यहां पढ़ें प्रदोष व्रत की कहानी तो मिलेगा भोलेनाथ का आशीर्वाद

Shukra Pradosh Vrat Katha In Hindi (शुक्र प्रदोष व्रत कथा इन हिंदी): शास्त्रों में शुक्र प्रदोष व्रत का खास महत्व है। आज शुक्र प्रदोष व्रत है और इस दिन भोलेनाथ की पूजा की जाती है। व्रती इस दिन प्रदोष व्रत की कथा भी पढ़ते हैं। आप यहां से शुक्रवार प्रदोष व्रत की कथा, कहानी देख सकते हैं।

Image

शुक्र प्रदोष व्रत कथा (pic credit: canva)

Shukra Pradosh Vrat Katha In Hindi (शुक्र प्रदोष व्रत कथा इन हिंदी): हर महीने की त्रयोदशी तिथि को भगवान शिव का व्रत किया जाता है। इसी व्रत को प्रदोष व्रत कहा जाता है। बता दें कि भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करना, सुख-समृद्धि में वृद्धि, वैवाहिक जीवन में मधुरता, धन-संपत्ति की प्राप्ति, जीवन में आ रही बाधाओं से मुक्ति और रोगों से छुटकारा पाने के लिए इस व्रत को किया जाता है। साथ ही शुक्र ग्रह से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और सुख-समृद्धि बढ़ाने के लिए इस व्रत को किया जाता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से शिव जी की पूजा की जाती है और साथ ही प्रदोष व्रत की कथा भी पढ़ी जाती है। यहां से आप शुक्र प्रदोष व्रत की कथा और कहानी हिंदी में देख सकते हैं और इसे पढ़कर महादेव का आशीर्वाद ले सकते हैं।

शुक्रवार प्रदोष व्रत की कहानी (Shukrawar Pradosh Vrat Katha)-

शुक्र प्रदोष व्रत की कथा के अनुसार एक नगर में 3 मित्र रहते थे जिनमें से एक राजकुमार था, दूसरा ब्राह्मण कुमार था और तीसरा धनिक पुत्र था। राजकुमार और ब्राह्मण कुमार दोनों विवाहित थे। लेकिन कुछ समय बाद धनिक पुत्र का भी विवाह हो गया, लेकिन उसका अभी गौना नहीं हुआ था। इसलिए धनिक पुत्र की पत्नी अभी मायके में रहती थी। एक दिन तीनों दोस्त साथ में बैठकर स्त्रियों के बारे में चर्चा कर रहे थे। जिस पर ब्राह्मण कुमार ने स्त्रियों की तारीफ करते हुए कहा कि ''नारीहीन घर भूतों का डेरा'' होता है।

धनिक पुत्र ने जैसे ही ये बात सुनी तो उसने तुरंत ही अपनी पत्नी को घर से लाने का निश्चय कर लिया। धनिक पुत्र को उसके माता-पिता ने खूब समझाया कि अभी शुक्र देवता डूबे हैं। इस समय बहू-बेटियों को उनके घर से विदा करवाकर लाना अशुभ होता है। लेकिन धनिक पुत्र ने किसी की नहीं सुनी और वह तुरंत ही ससुराल पहुंच गया।

धनिक पुत्र को उसके ससुराल वालों ने भी खूब समझाने का प्रयास किया परंतु वह जबरदस्ती अपनी पत्नी को विदा करा लाया। विदाई कराने के बाद दोनों पति-पत्नी शहर से निकले ही रहे थे कि उनकी बैलगाड़ी का पहिया निकल गया और बैल की टांग टूट गई। जिससे दोनों को चोट लगी लेकिन फिर भी वे आगे चलते रहे। अभी कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि उन्हें डाकू मिल गए। डाकूओं ने उनका सारा पैसा लूट लिया। जैसे ही दोनों घर पहुंचे, तो धनिक पुत्र को सांप ने डंस लिया। उसके पिता ने वैद्य को बुलाया तो वैद्य ने बताया कि इसकी 3 दिन में ही मृत्यु हो जाएगी।

जब धनिक पुत्र के मित्र ब्राह्मण कुमार को यह खबर मिली तो वह तुरंत अपने दोस्त के घर पहुंचा और उसने अपने मित्र के माता-पिता को शुक्र प्रदोष व्रत करने के बारे में बताया। उसने कहा कि इसे पत्नी सहित वापस ससुराल भेज दें। धनिक ने भी ब्राह्मण कुमार की बात मानकर दोनों को ससुराल पहुंचा दिया। वहां जाकर धनिक पुत्र की हालत ठीक होती गई यानी शुक्र प्रदोष के माहात्म्य से सभी कष्ट दूर हो गए। इसलिए शुक्र प्रदोष के दिन यह कथा अवश्य पढ़नी या सुननी चाहिए।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article