अध्यात्म

जुलाई में शुक्र इन 4 राशि वालों को कर देगा मालामाल, देखें क्या आपकी राशि भी है इसमें

Shukra Gochar July 2025: शुक्र ग्रह हर 23 दिन में अपनी राशि बदलता है। इस समय ये ग्रह वृषभ राशि में स्थित है और 26 जुलाई को ये मिथुन राशि में गोचर शुरू कर देगा। इस राशि में शुक्र के जाते ही कुछ राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

जुलाई में शुक्र इन 4 राशि वालों को कर देगा मालामाल, देखें क्या आपकी राशि भी है इसमें

Shukra Gochar July 2025: शुक्र को धन और प्रेम का कारक माना गया है। कहते हैं कुंडली में इसकी मजबूत स्थिति व्यक्ति का जीवन सुख-सुविधाओं से भर देती है। लेकिन अगर ये ग्रह कमजोर स्थिति में हो तो इससे जीवन कष्टों से भर जाता है। 26 जुलाई 2025 को शुक्र अपने मित्र ग्रह की राशि मिथुन में प्रवेश करने जा रहा है। जानिए इस गोचर से किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।

मेष राशि- मेष राशि के लिए ये गोचर आमतौर पर शुभ फल देने वाला माना जाता है। इस दौरान आप नए दोस्त बना सकते हैं और इन दोस्तों की मदद से आपको लाभ मिलने की संभावना है। आत्मविश्वास के बल पर आप प्रगति कर सकते हैं। साथ ही, आपको कोई सुखद समाचार भी प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि- इस दौरान शुक्र से आपको शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। आप नए कपड़े या आभूषण खरीदने में रुचि ले सकते हैं। गीत-संगीत में आपकी दिलचस्पी बढ़ सकती है। घर में कोई मंगलमय आयोजन होने की संभावना है। धन की चिंता छोड़ दें, क्योंकि अचानक कोई बड़ा फायदा मिल सकता है।

कर्क राशि- ज्योतिष के अनुसा शुक्र का गोचर शुभ परिणाम देने वाला माना जाता है। अगर आपको घर से दूर कहीं जाना है, चाहे वह विदेश यात्रा हो या कोई लंबी यात्रा, यह गोचर आपके लिए सहायक साबित हो सकता है। लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।

सिंह राशि- इस गोचर के दौरान आपको शुभ परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है, जो आपके लिए सुखद आश्चर्य लाएगा। साथ ही, भाई-बंधुओं और मित्रों का सहयोग भी आपको प्राप्त हो सकता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article