अध्यात्म

Shubh Muhurat 2023: वर्ष के पहले महीने में बन रहे हैं विवाह के 6 शुभ मुहूर्त, पढ़ें बाकी शुभकर्म कर सकते हैं जनवरी में कब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 01:21 AM IST

Shubh Mahurat 2023 : 14 जनवरी तक चल रहा है खरमास। 15 जनवरी को मकर संक्रांति से शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य। विवाह , गृह प्रवेश , मुंडन , नामकरण , व्यापार की शुरूआत के लिए रहेगा अच्छा समय। विवाह के मुहूर्त तो आने वाले तीन माह तक रहेंगे ।

Image

वर्ष के पहले महीने में बन रहे हैं विवाह के 6 शुभ मुहूर्त

KEY HIGHLIGHTS
  • 14 जनवरी तक चलेगा पौष खरमास
  • 15 जनवरी से शुरू होंगे मांगलिक कार्य
  • तीन माह तक हो सकते हैं विवाह संस्कार

Shubh Muhurat 2023: नववर्ष विवाह मुहूर्तों के लिए मंगलकारी है। इसकी शुरुआत साल के पहले ही महीने से होने जा रही है। 15 जनवरी से शुरू होने वाला साहलग पूरे महीने में कुछ 6 शुभ मुहूर्त के साथ रहेगा। इतना ही नहीं अन्य मांगलिक कार्यों के लिए जनवरी में बहुत अच्छे शुभ मुहूर्त हैं।

14 जनवरी तक खरमास रहने के कारण फिलहाल मांगलिक कार्य नहीं हो रहे हैं। जो लोग घर में शुभ संस्काराें के लिए शुभ घड़ी का इंतजार देख रहे हैं उनके लिए ये अच्छी खबर है। विवाह के शुभ मुहूर्त 15 जनवरी से शुरू होंगे और तीन माह तक लगातार रहेंगे। आज आपको बताने जा रहे हैं जनवरी 2023 के विवाह, ग्रहारंभ, गृहप्रवेश, व्यापार, मुंडन, नामकरण के लिए शुभ तिथियां कौन सी रहेंगी।

विवाह के शुभ मुहूर्त

खरमास के कारण जनवरी के पहले पखवाड़े में विवाह आदि शुभ संस्कार नहीं हो सकेंगे। लेकिन मांगलिक कार्यों का ये सूखा खत्म होगा मकर संक्रांति पर। 15 जनवरी से शुभ कार्यों की शुरूआत हो जाएगी। जिसमें विवाह के लिए 15, 16, 25, 26, 27 और 30 जनवरी शुभ तिथियां रहेंगी।

ग्रहरांभ

जमीन लेकर गृह निर्माण की शुरुआत कराने के लिए यदि शुभ दिन देख रहे हैं तो जनवरी माह में 23 और 27 तारीख आपके इस विचार को पूर्ण कर सकती हैं।

गृह प्रवेश

अपना घर लेना हर किसी का सपना होता है। बड़ी मेहनत के बाद एक आशियाना बन पाता है लेकिन उस आशियाने में प्रवेश के लिए हर कोई पहले ग्रह मुहूर्त जरूर देख लेता है। यदि आपका भी आशियाना बनकर तैयार है या फिर नये घर में गृहप्रवेश करना चाहते हैं तो जनवरी माह में तीन शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। 23, 26 और 27 को आप अपने नये घर में मंगल प्रवेश कर सकते हैं।

व्यापार

नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए जनवरी माह शुभ रहेगा। 1, 4, 7, 8, 23, 26 और 28 जनवरी को शुभ मुहूर्त रहेगा। आप किसी भी दिन अपना काम शुरू कर सकते हैं।

मुंडन

बच्चे का मुंडन घड़ी मुहूर्त देखकर करने से उसकी आयु, सेहत और बुद्धि तीनों अच्छी रहती हैं। जनवरी माह में दो ही मुंडन के मुहूर्त हैं। 9 और 23 जनवरी को आप बच्चे का मुंडन संस्कार करवा सकते हैं।

नामकरण

अपने नवजात का नामकरण करना चाहते हैं तो इस माह की 1, 4, 9, 18 और 23 तारीख अच्छी रहेगी।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article