अध्यात्म

Ram Rame Rameti Mantra: श्री राम का ये मंत्र भगवान विष्णु के 1000 नामों के जाप करने जितना है फलदायी, हर परेशानी कर देता है दूर

Ram Rame Rameti Mantra In Hindi: प्रभु श्री राम का 'राम रामेति रामेति मंत्र' बेहद शक्तिशाली माना जाता है। मान्यता है इस मंत्र का एक ही बार जाप करना भगवान विष्णु के सभी नामों का 1000 बार जप करने जितना फलदायी होता है। इस मंत्र को श्री राम तारक मंत्र भी कहा जाता है।

Image

Ram Rame Rameti Mantra

Ram Rame Rameti Mantra Meaning In Hindi (राम रामेति रामेति मंत्र के लाभ): भगवान राम सनातन धर्म के सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले देवताओं में से एक हैं। प्रभु श्री राम लोगों के लिए एक आदर्श हैं। इन्हें भगवान विष्णु का 7वां अवतार माना जाता है। कहा जाता है कि अधर्म का नाश करने के लिए ही श्री हरि विष्णु भगवान ने प्रभु राम के रूप में मानवरूपी अवतार धारण किया था। धरती पर इनका जन्म रावण का अंत करने के लिए हुआ था। कहते हैं जिन लोगों पर श्री राम की विशेष कृपा रहती है उन्हें जीवन में किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। यहां आप जानेंगे भगवान राम के एक ऐसे मंत्र के बारे में जिसके जाप से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

राम रामेति रामेति मंत्र हिंदी में (Ram Rameti Rameti Mantra in Hindi)

राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे ।

सहस्रनाम तत्तुल्यं, रामनाम वरानने ॥

राम रामेति रामेति मंत्र की कथा (Ram Rameti Rameti Mantra Ki Katha)

प्रभु श्री राम के 'राम रामेति रामेति' मंत्र से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी है। पौराणिक कथा अनुसार एक बार भगवान शिव भोजन के लिए माता पार्वती को बुला रहे थे लेकिन माता ने कहा की अभी वह विष्णुसहस्रनाम का पाठ कर रहीं हैं इसलिए उन्हें देरी हो जाएगी। इस बात पर महादेव ने पार्वती जी से कहा कि हे पार्वती, राम रामेति रामेति का जाप करो। इस मंत्र का जाप करने से विष्णुसहस्रनाम के जाप के बराबर फल की प्राप्ति होती है।

राम रामेति रामेति मंत्र के लाभ (Ram Rameti Rameti Mantra Benefits In Hindi)

कहते हैं प्रभु श्री राम के इस मंत्र का जाप करने से मन प्रसन्न हो जाता है और भीतर एक शांति का अनुभव होता है। साथ ही सभी बुरी शक्तियों का नाश हो जाता है और आपके जीवन से सकारात्मकता आती है। यह मंत्र घर परिवार में सुख समृद्धि भी लाता है।

राम मंत्र का जाप कैसे करें (How to chant Ram mantra in hindi)

ध्यान रखें कि किसी भी मंत्र का जाप स्वच्छ शरीर से करना चाहिए। इसलिए मंत्र जाप करने से पहले स्नान कर लें। साथ ही जाप करते समय आपका मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। किसी भी मंत्रों का जाप लगातार 48 दिनों तक करना चाहिए। क्योंकि इससे उस मंत्र का पूर्ण लाभ प्राप्त हो जाता है। मंत्रों का जाप तीन बार 9, 27, 54, 108 या 1008 बार करना चाहिए। राम मंत्र का जाप करने के लिए रुद्राक्ष माला का उपयोग करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ... और देखें

End of Article