अध्यात्म

Shraddha Paksh 2023: इस दिन से शुरू होने जा रहा है पितृ पक्ष, जान लें श्राद्ध पक्ष की तिथियां

Pitru Paksha 2023 Kab se Shuru Ho Raha Hai: हर साल भादव महीने की पूर्णिमा तिथि से पितृ पक्ष की शुरुआत हो जाती है। इस पक्ष का समापने आश्विन मास की अमवस्या तिथि पर होता है। कब से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष। श्राद्ध पक्ष तिथियां कौन सी हैं। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

pitra paksh 2023

Pitru Paksha 2023: पितृपक्ष पितरों को समर्पित है। इस बीच पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध किया जाता है। पंचांग के अनुसार पितृपक्ष भाद्रपद माह की पूर्णिमा से आरंभ होता है और आश्विन माह में कृष्ण पक्ष की अमावस्या को समाप्त होता है। इस बार पितृ पक्ष 29 सितंबर 2023 से शुरू हो रहा है। इस दौरान लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए तर्पण करते हैं। हिंदू धर्म में इस पक्ष का खास महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान पूर्वज अपने परिवार से मिलने के लिए धरती पर आते हैं। इस समय में पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध करने का विशेष विधान है। शास्त्रों के अनुसार इस समय में तर्पण करने से पितरों की आत्मा का तृप्ति मिलती है। पितृ पक्ष में श्राद्ध करने की तिथियां बहुत महत्वपूर्ण होती है। आइए जानते हैं उनके बारे में।

पितृ पक्ष तिथियां

29 सितंबर 2023 पूर्णिमा श्राद्ध
30 सितंबर 2023द्वितीया श्राद्ध
01 अक्टूबर 2023तृतीया श्राद्ध
02 अक्टूबर 2023 चतुर्थी श्राद्ध
03 अक्टूबर 2023पंचमी श्राद्ध
04 अक्टूबर 2023षष्ठी श्राद्ध
05 अक्टूबर 2023सप्तमी श्राद्ध
06 अक्टूबर 2023अष्टमी श्राद्ध
07 अक्टूबर 2023नवमी श्राद्ध
08 अक्टूबर 2023दशमी श्राद्ध
09 अक्टूबर 2023एकादशी श्राद्ध
11 अक्टूबर 2023द्वादशी श्राद्ध
12 अक्टूबर 2023त्रयोदशी श्राद्ध
13 अक्टूबर 2023चतुर्दशी श्राद्ध
14 अक्टूबर 2023सर्व पितृ अमावस्या

पितृ पक्ष तर्पण विधि

पितृपक्ष के दौरान आपको प्रतिदिन अपने पितरों का तर्पण करना चाहिए। तर्प के लिए कुश, अक्षत, जौ और काले तिल का उपयोग करना चाहिए। तर्पण के बाद अपने पूर्वजों से प्रार्थना करें और अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article