Sawan Shivratri 2023: विवाह करके ही कोई व्यक्ति गृहस्थ जीवन में प्रवेश करता है। श्रावण माह की महाशिवरात्रि 15 जुलाई को है। यह भगवान शिव को समर्पित एक महान व्रत है। भगवान शंकर तथा माता पार्वती के आशीर्वाद से ही किसी का विवाह होता है तथा वैवाहिक जीवन सफल होता है। सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर अविवाहित जातकों को विवाह हेतु निम्न उपाय करना चाहिए...
सावन शिवरात्रि उपाय जल्द विवाह के लिए
- शिव मंदिर में स्थित शिवलिंग पर गाय के दूध से रुद्राभिषेक करना चाहिए। यदि मंदिर में संभव न हो तो घर पर ही पार्थिव का शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक करें।
- श्री रामचरितमानस में वर्णित शिव पार्वती विवाह का पाठ करें।
- श्री रामचरित मानस में वर्णित सीता राम विवाह प्रसंग की सुंदर कथा का पाठ या श्रवण करें।
- शिव जी को कागभुशुण्डि रामायण जो कि मानस के उत्तरकाण्ड में वर्णित है उसको संकल्पित करके उसका सुंदर गायन करें।
- पूरे 24 घंटे का अखंड दीप घर के मंदिर में शिव प्रतिमा के सामने रखें।
- 108 बेल पत्र पर राम राम लिखकर मंदिर में स्थित शिवलिंग पर विवाह का संकल्प लेकर अर्पित करें।
- भगवान शिव बहुत ही भोले हैं। वह बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं।माता पार्वती शक्ति की देवी हैं। यदि इस पावन अवसर पर शिव पूजा के साथ साथ दुर्गासप्तशती का पाठ भी किया जाय तो मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। अतः इस दिन विवाह का संकल्प करके दुर्गासप्तशती का पाठ करें विशेषकर सिद्धि कुंजिकास्तोत्र का तो 18 बार पाठ करें।
- शिवरात्रि का निराजल व्रत रखें।
- इस प्रकार इतना उपाय करने से भगवान शिव तथा माता पार्वती के आशीर्वाद से विवाह होगा तथा वैवाहिक जीवन भी सफल रहेगा।
- जन्मकुंडली में सप्तम व सप्तमेश के द्रव्य से भगवान को समर्पित करें।
- सीताराम विवाह प्रसंग का गायन करें जो श्री रामचरितमानस में वर्णित है।
- माता कात्यायनी पूजा करवाएं
- सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का प्रतिदिन 09 पाठ करें।
इस साल सावन में दो शिवरात्रि पड़ेंगी। एक 15 जुलाई को तो दूसरी 14 अगस्त को है। 14 अगस्त वाली शिवरात्रि अधिक मास की शिवरात्रि होगी। दरअसल इस बार सावन के बीच में मलमास लग गया है जिस कारण त्योहारों की संख्या में बढ़ गई है।
