अध्यात्म

Shiva Ji Favourite Flower: महाशिवरात्रि पर शिव को अर्पित करें ये फूल, हर संकट से मिलेगा छुटकारा

Mahashivratri 2024: भगवान महादेव की पूजा के लिए महाशिवरात्रि का व्रत सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन शिव को उनकी प्रिय वस्तु अर्पित करने से साधक को हर कष्ट से मुक्ति मिल जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन शिव को जी को कौन से फूल अर्पित करने चाहिए।

Image

Shiva Ji Favourite Flower

Mahashivratri 2024: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के व्रत का खास महत्व है। इस दिन शिव जी की पूजा की जाती है। शास्त्रों में भगवान भोलेनाथ को बहुत शांत और सरल देवता माना गया है। ऐसा माना जाता है कि महादेव बहुत ही आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं। वो देवों के देव महादेव है वो एक लोटा जल में भी बहुत खुश हो जाते हैं, लेकिन यदि आप भगवान महादेव की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो भगवान भोलेनाथ को उनके प्रिय पुष्प अर्पित कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन शिव जी को कौन से फूल चढ़ाने चाहिए। यहां जानें भगवान शिव जी के प्रिय फूलों के बारे में।

Shiva Ji Favourite Flower (भगवान शिव के प्रिय फूल)

कनेर फूल

महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ को कनेर का फूल चढ़ाया जाता है। शिवलिंग पर कनेर का फूल चढ़ाने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

शमी फूल

भगवान शिव को शमी का फूल बहुत प्रिय है। शमी का फूल गुलाबी या पीले रंग का होता है। महाशिवरात्रि के दिन शमी फूल चढ़ाने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है।

मदार के फूल

भगवान भोलेनाथ को मदार के फूल भी चढ़ा सकते हैं। शिव की अराधना के लिए इस फूल को चढ़ाना सबसे उत्तम माना गया है।

परिजात के फूल

महाशिवरात्रि के अवसर पर शिन को पराजिता के फूल अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से शिव की कृपा सदा आप पर बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि इस फूल को भगवान श्री कृष्ण के द्वारा स्वर्ग से धरती पर लाया गया था।

धतूरे का फूल

शिव जी के पंसदीदा फूलों में से एक है धतूरे का फूल। पौराणिक कथा के अनुसार समुद्र मंथन में विषपान के बाद भगवान शिव के छाती से इस फूल की उत्पत्ति हुई थी। शिव जी पर इस फूल को अर्पित करने से साधक के भीतर से सारे द्वेष खत्म हो जाते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ... और देखें

End of Article