अध्यात्म

Navratri Puja Samagri List: नवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट, आज नवरात्र की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा - जल्दी से करें चेक

Shardiya Navratri Puja Samagri List 2025 (नवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट इन हिंदी), नवरात्र पहले दिन की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा: आज नवरात्रि का पहला दिन है और शारदीय नवरात्रि के 9 दिनों में मां दुर्गा की पूरे विधि- विधान पूजा की जाती है। इस दौरान कई सामग्रियों की जरूरत पड़ती है। यहां से आप नवरात्रि की पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट देख सकते हैं और जान सकते हैं कि माता रानी की पूजा में क्या-क्या सामान लगता है।

Image

शारदीय नवरात्रि 2025 पूजा सामग्री लिस्ट (pic credit: canva)

Shardiya Navratri Puja Samagri List 2025 (नवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट इन हिंदी): शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व आज से शुरू है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के समय मां दुर्गा धरती पर भ्रमण करने आती हैं और अपने भक्तों की सारी परेशानियां हर लेती हैं। माता के भक्त उनके स्वागत की तैयारियों में लगे हैं और ऐसे में मार्केट भी अभी से ही नवरात्रि पूजा के सामान से सजना शुरू हो गया है। नवरात्रि के दौरान भक्तजन घर में माता की चौकी सजाते हैं और शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करते हैं। साथ ही अखंड ज्योति भी जलाते हैं। हवन किया जाता है और कन्या पूजन भी होता है। यहां से आप जान सकते हैं कि नवरात्रि की पूजा में क्या-क्या सामान लगता है।

शारदीय नवरात्रि पूजा सामग्री लिस्ट (Shardiya Navratri Puja Samagri List)

  1. चालीसा और आरती की किताब
  2. देवी की प्रतिमा या फोटो
  3. कलावा
  4. मेवे
  5. आम की लकड़ी
  6. जौ
  7. पांच मेवा
  8. लाल रंग की गोटेदार चुनरी
  9. लाल रेशमी चूड़ियां
  10. सिन्दूर
  11. चौकी
  12. चौकी के लिए लाल कपड़ा
  13. नारियल
  14. दुर्गासप्‍तशती किताब
  15. कलश
  16. आम के पत्‍ते
  17. लाल वस्त्र
  18. लंबी बत्ती के लिए रुई या बत्ती
  19. धूप-अगरबत्ती
  20. माचिस
  21. साफ चावल
  22. कुमकुम
  23. मौली
  24. लौंग
  25. लायची
  26. बताशे या मिसरी
  27. कपूर
  28. उपले
  29. फल
  30. मिठाई
  31. श्रृंगार का सामान
  32. दीपक घी/ तेल
  33. फूल
  34. फूलों का हार
  35. पान
  36. सुपारी
  37. लाल झंडा
  38. लोबान
  39. गुगल
  40. कमल गट्टा
  41. सुपारी
  42. कपूर
  43. हवन कुंड
  44. कमलगट्टा
  45. इलायची
  46. नैवेद्य

अखंड ज्योत जलाने की सामग्री (Akhand Jyoti Samagri)

  • पीतल या मिट्टी का दीपक
  • रोली या सिंदूर
  • घी
  • रूई बत्ती
  • अक्षत

हवन सामग्री (Hawan Samagri)

नवरात्रि में हवन भी किया जाता है, इसके लिए हवन कुंड, अक्षत, जौ, धूप, पंचमेवा, घी, लोबान, काले तिल, कुमकुम, कमलगट्टा, सुपारी, कपूर, लौंग का जोड़ा, गुग्गल, आम की लकड़ी, हवन में चढ़ाने के लिए भोग, शुद्ध जल आदि की जरूरत पड़ेगी।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article