Shardiya Navratri 2025 / Durga Puja 2025 (नवरात्रि कब से शुरू है 2025 में): हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व है। बिहार, असम, झारखंड से लेकर पश्चिम बंगाल तक इस पर्व को खास तरीके से मनाया जाता है। इस साल अक्टूबर में 9 दिन की नवरात्रि कब से शुरू हो रही है, इसे आप यहां से जान सकते हैं। साथ ही यहां कलश स्थापना का समय भी बताया गया है।
शारदीय नवरात्रि 2025 में कब है? (Shardiya Navratri 2025 Start Date end Date)
बता दें कि शारदीय नवरात्रि इस साल शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है। नवरात्रि की षष्ठी तिथि से दुर्गा पूजा आरंभ होती है। जो कि इस साल 28 सितंबर को है, यानि दुर्गा पूजा 28 सितंबर से शुरू होगी। इस दौरान षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी और विजयादशमी मनाई जाती है।
- 28 सितंबर 2025: महाषष्ठी
- 29 सितंबर 2025: महासप्तमी
- 30 सितंबर 2025: महाअष्टमी
- 1 अक्टूबर 2025: महानवमी
- 2 अक्टूबर 2025: विजयादशमी
शारदीय नवरात्र 2025 घटस्थापना मुहूर्त (Shardiya Navratri 2025 Ghatsthapana Muhurat)
22 सितंबर 2025 को घटस्थापना करने का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 06 मिनट तक है। इस दौरान किसी भी समय घटस्थापना कर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करें। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 49 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक है।
शारदीय नवरात्रि में क्या होगी मां की सवारी? (Is Bar Mata Ki Sawari 2025)
इस साल देवी मां दुर्गा, हाथी पर सवार होकर आएंगी, जो बहुत शुभ माना जाता है।
