अध्यात्म

Shaniwar Upay: खुल जाएंगे तरक्की के दरवाजे, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि, बस शनिवार को करें ये चमत्कारी उपाय

Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह के सात दिन किसी न किसी देवता को समर्पित हैं। शनिवार का दिन भी शनि देव का है। इस दिन बड़े ही शनि देव की पूजा और उपाय करने से कुंडली के शनि दोष दूर होते हैं। आज हम आपको उन्ही खास उपाय के बारे में बताने वाले हैं।

Image

Shaniwar Ke Upay Totke In Hindi

Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित है। शनिवार का दिन भी न्याय के देवता शनि देव का है। हालांकि, कई सारे लोग हैं जो शनिदेव से डरते हैं, वहीं कई सारे लोग ऐसे भी हैं जो बड़ी निष्ठा से उनकी पूजा भी करते हैं। इसका सीधा कारण है कि शनि देव अगर अच्छे कर्मों के लिए अच्छा फल देते हैं तो बुरे कर्मों का दंड देने से भी पीछे नहीं रहते। अगर शनि देव नाराज हो जाएं तो इंसान के जीवन में कई सारी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं घटती हैं और अगर वो परेशानियों से घिर जाते हैं। अगर आपके साथ शनिवार के दिन कुछ गलत हो रहा है तो आपको समझ लेना चाहिए कि शनि देव आपसे नाराज हैं। ऐसे में आपको शनिवार के कुछ खास उपाय करने की जरुरत हैं।

शनिवार के उपाय (Shaniwar Ke Upay) -

इन चीजों का करें दान

शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन काला तिल, काला छाता, सरसों का तेल, काली उड़द और जूते-चप्पल का दान करें। इससे जीवन की समस्याएं कम होती हैं।

शनि यंत्र की करें पूजा

शनिवार के दिन शनि यंत्र की पूजा की जाए तो इससे शनि देव की कृपा बरसती है। शनि देव के बुरे प्रभाव को शांत करने के लिए शनिवार के दिन शनि यंत्र की पूजा करें, मांसाहार का त्याग करें और गरीबों को दान करें। इस दिन काली गाय को उड़द की दाल या तिल खिलाएं।

गाय की करें पूजा

कर्ज का बोझ अधिक बढ़ गया है तो इससे मुक्ति के लिए शनिवार के दिन काली गाय को बूंदी के लड्डू खिलाएं और उसके माथे पर कुमकुम का तिलक लगाकर गाय की पूजा करें। इससे कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

लोहे के दीपक जलाएं

कहा जाता है कि लोहा धातु में शनि देव का वास होता है। ऐसे में शनिवार और मंगलवार के दिन लोहे के दीपक में सरसों का तेल डालकर जलाएं। ऐसा करने से व्यक्ति का दुर्घटना से बचाव होता है।

पीपल के पेड़ की पूजा

शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में पीपल पेड़ पर जल चढ़ाएं और ‘ऊं शं शनैश्चराय नम:’ मंत्र का जाप करें। इसके बाद पीपल को छूकर प्रणाम करें और सात बार परिक्रमा करें। इस उपाय से भी शनि महाराज शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

सरसों का तेल चढ़ाएं

शनिवार के दिन शाम को पीपल पेड़ के नीचे सरसों तेल के नौ दीप जलाएं और पीपल पेड़ की परिक्रमा करें। इसके बाद शनि देव से प्रार्थना करें। इस उपाय को करने से अच्छी नौकरी मिलने के योग बनते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article