अध्यात्म

Shani Vakri 2023: शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन 4 राशियों के लोग जमकर बटोरेंगे पैसा

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 8, 2023, 09:42 AM IST

Shani Vakri In Kumbh Rashi 2023: शनि 17 जून 2023 से कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। ज्योतिष अनुसार शनि की उल्टी चाल 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

Shani Vakri 2023: शनि वक्री कब होंगे?

Shani Vakri In Kumbh Rashi 2023: शनि ग्रह की चाल ज्योतिष अनुसार काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। क्योंकि इसका सीधा प्रभाव मनुष्यों के जीवन पर पड़ता है। शनि को कलयुग के न्यायाघीश की उपाधि दी गई है। ये व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। जिस पर शनि प्रसन्न होते हैं उस व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है वहीं जिस पर इनकी बुरी दृष्टि पड़ती है उसके जीवन का सुख-चैन छीन जाता है। शनि 17 जून को अपनी वक्री चाल चलने जा रहे हैं। शनि की उल्टी चाल 4 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाली है।

Shani Vakri 2023 (शनि कुंभ राशि में वक्री)

शनि देव 17 जून 2023 की रात 10 बजकर 48 मिनट तक कुंभ राशि में वक्री होंगे। शनि की वक्री चाल 4 राशियों के लिए शुभ साबित होगी। ज्योतिष अनुसार इन राशियों के लोगों के धन-धान्य में वृद्धि होगी। जानिए ये कौन सी 4 राशियां हैं जिनकी शनि के वक्री होने से किस्मत चमकने वाली है।

सिंह राशि (Singh Rashi)

शनि के वक्री होने से सिंह राशि वालों की धन संबंधी मामलों को लेकर किस्मत चमक जाएगी। आपके लिए धन कमाने के रास्ते खुलेंगे। अटका हुआ पैसा मिल सकता है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। करियर में कई बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

धनु राशि (Dhanu Rashi)

शनि के वक्री होने से धनु राशि वालों को भरपूर लाभ प्राप्त होगा। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर साथियों का पूरा साथ मिलेगा। आपके काम की हर जगह जमकर तारीफ होगी।

मकर राशि (Makar Rashi)

शनि के वक्री होने से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी। संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

मीन राशि (Meen Rashi)

शनि का वक्री होना आपके करियर के लिए शुभ रहेगा। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। बिजनेस तेजी से आगे बढ़ेगा। हर क्षेत्र में कामयाबी मिलती हई नजर आ रही है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article