अध्यात्म

30 साल बाद मीन राशि में आ रहे हैं 'शनि देव', 2025 से इस राशि पर शुरू होगा शनि साढ़े साती का कहर

Shani Sade Sati 2025: कर्म और न्याय के देवता शनि देव मीन राशि में गोचर शुरू करने जा रहे हैं। ज्योतिष की मानें तो शनि का गुरु की राशि मीन में गोचर पूरे 30 साल बाद होने जा रहा है। जानिए शनि के मीन राशि में आते ही किस राशि पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी।

Image

Shani Sade Sati 2025 (Photo Credit - pinterest.com)

Shani Sade Sati 2025: शनि देव हर ढाई साल में अपनी राशि बदलते हैं। वर्तमान में शनि देव कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। आने वाले साल में यानी 2025 में शनि मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। शनि के मीन राशि में आते ही मंगल की राशि पर शनि साढ़े साती का प्रारंभ हो जाएगा। तो वहीं एक राशि को साढ़ेसाती के कहर से मुक्ति मिल जाएगी। चलिए आपको बताते हैं शनि देव कब राशि बदल रहे हैं और कौन सी राशियां साढ़ेसाती की चपेट में आने वाली हैं।

शनि राशि परिवर्तन 2025 (Shani Rashi Parivartan 2025)

2025 में शनि देव 29 मार्च की रात 11 बजकर 1 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे फिर 22 फरवरी 2028 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे।

2025 में किस राशि पर शुरू होगी शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati 2025)

2025 में मेष राशि वालों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी। जबकि मकर राशि वाले शनि साढ़े साती से मुक्ति पा लेंगे। तो वहीं कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती बनी रहेगी। कुंभ वालों पर 2025 में साढ़े साती का आखिरी चरण शुरू होगा तो मीन वालों पर इसका दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। इसके अलावा सिंह और धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article