घर में शीशा लगाते समय 90% लोग करते हैं ये गलती, इसलिए तो घर में रहता है कलेश

Ghar Me Sisa Kaha Lagaye: शीशा हर घर में होता है। लेकिन 90% लोग नहीं जानते कि इसे किस दिशा में लगाया जाना चाहिए। वास्तु अनुसार गलत दिशा में लगा शीशा आर्थिक रूप से कमजोर करता है और दरिद्रता को आमंत्रण देता है। इसलिए जान लें शीशा लगाने की सही दिशा क्या है।

Authored by: लवीना शर्माUpdated Nov 11 2024, 13:46 IST
घर में शीशा लगाते समय बरतें विशेष सावधानीImage Credit : Canva01 / 06

घर में शीशा लगाते समय बरतें विशेष सावधानी

वास्तु की मानें तो घर की सुख-समृद्धि में शीशे का भी अहम योगदान होता है। कहते हैं अगर शीशा सही जगह पर लगाया जाए तो इससे घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं हो सकती। लेकिन गलत जगह पर रखा गया शीशा इंसान को बर्बाद कर देता है। चलिए आपको बताते हैं घर में शीशा कहां लगाना चाहिए और कहां नहींं।

स्टोर रूम में न लगाएं शीशाImage Credit : Canva02 / 06

स्टोर रूम में न लगाएं शीशा

वास्तु अनुसार स्टोर रूम में शीशे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा पनपती है। दरअसल हम घर के स्टोर रूम में कई बार ऐसी चीजें भी रख देते हैं जो हमारे इस्तेमाल की बिल्कुल भी नहीं होती। ऐसे में यदि आप इस स्थान पर शीशा लगाते हैं तो उसका प्रतिबिंब शीशे में बार-बार दिखाई देता है जो आपके तनाव का कारण बन सकता है। इसलिए शीशा हमेशा ऐसी जगह पर लगाना चाहिए जो प्रकाश और सकारात्मक ऊर्जा को प्रतिबिंबित करें।

बेडरूम में न लगाएं शीशाImage Credit : Canva03 / 06

बेडरूम में न लगाएं शीशा

वास्तु की मानें तो बेडरूम में शीशा लगाने से बचना चाहिए। लेकिन अगर आप बेडरूम में शीशा लगाने की सोच रहे हैं तो इसे बिस्तर के ठीक ऊपर या सामने न लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी शीशे में बिस्तर का प्रतिबिंब नहीं दिखना चाहिए।

किचन में न लगाएं शीशाImage Credit : Canva04 / 06

किचन में न लगाएं शीशा

आपको कभी भी घर के किचन में शीशा नहीं लगाना चाहिए। अगर आप गैस स्टोव के ठीक सामने शीशा लगाते हैं तो खाना बनाते समय उसका धुआं शीशे को प्रभावित कर सकता है। यही नहीं यहां लगाया हुआ शीशा बार-बार गंदा भी हो जाता है। जो नकारात्मक ऊर्जा लाता है। इसलिए शीशे को किचन से दूर रखने की सलाह दी जाती है।

मुख्य द्वार पर न लगाएं शीशाImage Credit : Canva05 / 06

मुख्य द्वार पर न लगाएं शीशा

वास्तु के अनुसार यदि आप घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश चाहते हैं तो शीशे को कभी भी मुख्य द्वार पर भी न लगाएं क्योंकि मुख्य द्वार पर लगा हुआ शीशा नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का कारण बनता है।

सीढ़ियों के पास न लगाएं शीशाImage Credit : Canva06 / 06

सीढ़ियों के पास न लगाएं शीशा

कई बार हम घर में सीढ़ियों के पास भी शीशा लगाते हैं। लेकिन वास्तु के हिसाब से ऐसे करना गलत है, क्योंकि शीशे में सीढ़ियों का उल्टा प्रतिबिम्ब दिखाई देता है जो घर के लोगों की उन्नति में बाधा लाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!