Shani Sade Sati: शनि 2023 में अपनी प्रिय राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं और 2025 तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। शनि जिस राशि में गोचर होते हैं उस राशि और उसके आगे-पीछे वाली राशि पर शनि साढ़े साती चलती है। यानि कुल मिलाकर शनि की ये दशा एक साथ तीन राशियों पर रहती है। फिलहाल मकर, कुंभ और मीन वालों पर शनि साढ़े साती चल रही हैं जिनमें से मकर राशि वालों पर इसका आखिरी चरण है। बॉलीवुड के 4 बड़े सितारे सलमान खान (Salman Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), रितिक रोशन (Hrithik Roshan) और सिद्धार्थ मलहोत्रा (Sidharth Malhotra) मकर राशि के जातक हैं ऐसे में इन्हें 2025 तक बेहद सतर्क रहना होगा।
पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार शनि साढ़े साती का आखिरी चरण काफी कष्टदायी होता है। इस चरण में व्यक्ति चारों तरफ से परेशानियों से घिर जाता है। ये चरण शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और पारिवारिक कष्ट देता है। ऐसे में इस चरण में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस दौरान किसी भी तरह के रिस्क लेने वाले कार्यों को नहीं करना चाहिए। हर काम में सावधानी बरतनी चाहिए। जिन भी लोगों की मकर राशि है उन लोगों को शनि साढ़े साती के इस आखिरी चरण में धैर्य रखना होगा क्योंकि मनचाही सफलता मिलने में देरी हो सकती है।
मकर जातकों को अपमान भी सहना पड़ सकता है। किसी से लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा। फिजूल की यात्राओं में पैसा खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ा सकता है। मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहेंगे। इस अवधि में पार्टनर के साथ किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहेगा। निवेश करने समय बेहद सतर्कता बरतनी होगी।
लेकिन खास बात ये है कि इस चरण में शनि जाते-जाते कुछ न कुछ लाभ जरूर देते हैं। 2024 से आपकी स्थिति में सुधार होने लगेगा। इस अवधि में अटके हुए काम पूरे होंगे। इनकम में बढ़ोतरी होने लगेगी। वहीं 29 मार्च 2025 तक आप पूरे तरह से शनि साढ़े साती से मुक्त हो जाएंगे।
