अध्यात्म

Shani Sade Sati 2025: कुंभ और मीन के साथ-साथ अब इस राशि पर भी शुरू होने जा रही है शनि साढ़े साती, नोट कर लें डेट

Shani Sade Sati 2025: इस साल शनि देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। जानिए शनि के राशि परिर्वतन से किन राशियों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी तो किन्हें इससे मुक्ति मिल जाएगी।

Image

Shani Sade Sati 2025

Shani Sade Sati 2025: शनि ग्रह का जब भी राशि परिर्वतन होता है तो किसी राशि पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाती है तो किसी को शनि की इस दशा से मुक्ति मिल जाती है। 29 मार्च 2025 में शनि देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर शुरू करने जा रहे हैं। शनि के इस राशि में आते ही मेष राशि वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। तो वहीं मकर राशि के जातकों को शनि की इस दशा से मुक्ति मिल जाएगी। चलिए आपको बताते हैं 2025 में किन-किन राशियों पर शनि साढ़े साती रहेगी।

शनि साढ़े साती एक साथ तीन राशियों पर चलती है किसी राशि पर इसका पहला चरण रहता है तो किसी पर दूसरा और इसी तरह किसी राशि पर इसका तीसरा चरण रहता है। हर चरण की अवधि ढाई साल की होती है। अमूमन साढ़े साती का दूसरा चरण सबसे कष्टदायी माना जाता है।

2025 में 28 मार्च तक मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती रहेगी। लेकिन 29 मार्च को शनि के राशि बदलते ही मकर राशि वालों को शनि की इस दशा से मुक्ति मिल जाएगी। जब्कि मेष राशि वालों पर शनि साढ़े साती का प्रथम चरण शुरू हो जाएगा। इसके अलावा कुंभ जातकों पर साढ़े साती का आखिरी चरण तो मीन वालों पर दूसरा चरण शुरू हो जाएगा। कुंभ, मीन और मेष राशि वालों पर पूरे साल साढ़े साती रहेगी।

वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article