अध्यात्म

Shani Rashi Parivartan 2025: शनि के राशि बदलते ही इन 4 राशियों का अच्छा समय होगा शुरू, धन-दौलत की नहीं होगी कमी

Shani Rashi Parivartan 2025: भगवान सूर्य और देवी छाया के पुत्र शनि देव को कर्मफल दाता और न्यायाधीश की उपाधि प्राप्त है। इसलिए ये मनुष्य को उनके कर्मों के हिसाब से शुभ-अशुभ फल देते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि शनि कब राशि बदलने जा रहे हैं और इनके राशि परिवर्तन से किन राशि वालों को लाभ मिलेगा।

Image

Shani Rashi Parivartan 2025

Shani Rashi Parivartan 2025: मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि ग्रह का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। ये व्यक्ति को सही मार्ग पर लेकर जाते हैं और जो गलत मार्ग पर जाने लगता है उसे सतर्क करते हैं। अगर वो फिर भी नहीं समझता तो उसे दंडित करने का अधिकार भी शनि महाराज को प्राप्त है। इस साल शनि कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जानिए शनि का ये गोचर किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

शनि का राशि परिवर्तन कब है 2025 (Shani Ka Rashi Parivartan Kab Hai 2025)

इस साल शनि का राशि परिवर्तन 29 मार्च 2025 को होगा। इस दिन शनि देव अपनी प्रिय राशि कुंभ से निकलकर गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जायेंगे।

शनि के राशि परिवर्तन से किन्हें फायदा (Shani Rashi Parivartan Kis Rashi Ke Liye Shubh)

वृषभ राशि-शनि अपने गोचर के दौरान आपके एकादश भाव में प्रवेश करेंगे। यह गोचर कई मायनों में आपके लिए लाभकारी साबित होगा। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध अनुकूल बनेंगे। आपको जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी क्योंकि ग्यारहवें भाव में शनि का गोचर सर्वाधिक अनुकूल कहा जाता है। इस दौरान आपकी समस्त इच्छाओं की पूर्ति होगी। पदोन्नति के योग बनेंगे। बिजनेस में भी फायदा मिलेगा। अटके हुए धन की भी प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि- शनि देव अपने गोचर के समय आपके दशम भाव में प्रवेश करेंगे जो कि शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपना अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो व्यापार के लिए नीति नियमों के अनुसार चलने से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। यह गोचर आपकी इच्छाओं की पूर्ति करेगा और आपका भाग्य मजबूत करेगा। शनि की कृपा से आपके सभी काम सफल होंगे।

कर्क राशि- शनि देव आपके नवम भाव में प्रवेश करेंगे जिससे कर्क राशि के ऊपर से शनि ढैय्या समाप्त हो जाएगी और आपके कार्यों में आ रही रुकावट भी धीरे-धीरे दूर होने लगेगी। इस दौरान आपको व्यापार के सिलसिले में की जा रही यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी। अचानक से धन प्राप्ति होगी और लंबे समय से कहीं धन अटका हुआ था तो वह भी प्राप्त होने लगेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। इच्छाओं की पूर्ति होगी और जीवन में अचानक से धन लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशि- इस साल शनि देव वृश्चिक राशि के पंचम भाव में आएंगे और यहां से उनकी नजर सप्तम भाव, एकादश भाव और द्वितीय भाव पर रहेगी। शनि के प्रभाव से प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने प्रियतम से संबंध मजबूत होंगे। इस दौरान नौकरी बदलने में कामयाब हो सकते हैं। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी समय काफी अनुकूल रहेगा। शेयर बाजार में निवेश करने से आपको लाभ मिल सकता है।

वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article