अध्यात्म

2025 में सूर्य ग्रहण के दिन होने जा रहा है शनि का राशि परिवर्तन, नोट कर लें तारीख, जानिए किन्हें है खतरा!

Shani Rashi Parivartan 2025: 2025 में शनि ग्रह ढाई साल बाद अपनी राशि बदलने जा रहा है। खास बात ये है कि इस दिन सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। ऐसे में जानिए शनि का ये गोचर किन राशियों के लिए खतरनाक साबित होने वाला है।

Image

Shani Rashi Parivartan 2025

Shani Rashi Parivartan 2025: शनि ग्रह हर ढाई साल में अपनी राशि बदलता है। 2025 में शनि कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करने लगेंगे। जिस दिन शनि अपनी राशि बदलेंगे उसी दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगेगा। बता दें शनि 29 मार्च 2025 की रात 11:01 पर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं और इसी दिन दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से शाम 6 बजकर 14 मिनट तक सूर्य ग्रहण भी लगेगा। ऐसे में जानिए शनि गोचर और सूर्य ग्रहण का संयोग किन राशियों के लिए खतरनाक साबित होगा।

2025 में शनि गोचर और सूर्य ग्रहण का संयोग इन राशियों के लिए खतरनाक

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए ये संयोग खतरनाक साबित होगा। शनि के राशि बदलते ही इस राशि के लोगों पर शनि साढ़े साती भी शुरू हो जाएगी। ऐसे में इस राशि के लोगों को बेहद सतर्क रहना होगा। आर्थिक नुकसान हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए भी शनि गोचर और सूर्य ग्रहण का संयोग अशुभ साबित होगा। स्वास्थ्य से लेकर करियर लाइफ तक में दिक्कतें आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति खराब रहेगी। लव लाइफ में भी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए भी शनि गोचर और सूर्य ग्रहण अशुभ रहेगा। अचानक से काम बिगड़ने लगेंगे। सेहत भी खराब रहेगी। किसी न किसी बात पर अपने लोगों से झगड़ा होता रहेगा। अचानक से धन की बड़ी हानि होने के भी संयोग बन रहे हैं।

वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article