Shani Margi 2023: वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं जिस व्यक्ति की कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है उसके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती। शनि देव इस समय कुंभ राशि में वक्री चल रहे हैं। शनि की वक्री चाल जहां कई राशियों के लिए परेशानियां लेकर आई थी वहीं इनके मार्गी होने से कई राशियों की किस्मत चमकने के भी आसार रहेंगे। बता दें शनि 4 नवंबर 2023 दिन शनिवार को दोपहर 02:01 बजे मार्गी हो रहे हैं। जानिए शनि के मार्गी होने से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
वृषभ राशि
शनिदेव के मार्गी होने से वृषभ राशि के लोगों को खूब फायदा मिलेगा। वैनौकरी और कारोबार में तरक्की मिलने की संभावना है। धन लाभ के प्रबल आसार हैं। कार्यस्थल पर आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। नौकरी में अच्छे अवसर मिलने शुरू हो जाएंगे।
मिथुन राशि
शनि का मार्गी होना मिथुन राशि वालों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। हर एक कार्य में अच्छी सफलता मिल सकती है। अचानक से धन लाभ की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में कार्यरत जातकों को नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। मान-सम्मान और यश की प्राप्ति हो सकती है।
तुला राशि
शनि के मार्गी होने से तुला राशि वालों को करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। जिन लोगों की नौकरी में परेशानियां चल रही हैं उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार में कारोबारियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए भी शनिदेव का मार्गी होना अत्यंत फलदायी साबित होगी। कार्यों में अच्छी सफलताएं प्राप्त होंगी। अचानक से धन लाभ की संभावना रहेगी। हर काम में सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति में इजाफा होगा। नौकरीपेशा जातकों को नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। सेहत अच्छी रहेगी।
