Shani Margi 2023 Date: ज्योतिष शास्त्र में शनि को क्रूर माना गया है। उन्हें एक ऐसा ग्रह माना जाता है जो संतुलन बनाए रखता हैं। शनिदेव लोगों के कर्मों के अनुसार उन्हें फल देते हैं। शनि उन लोगों के लिए अच्छे परिणाम लाते हैं जिन्होंने जीवन में अच्छे काम किए हैं लेकिन जिन लोगों ने बुरे काम किए हैं उनके लिए शनि देव उन्हें परेशान करते हैं। शनि देव को न्याय का देवता भी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है शनि देव जिनसे प्रसन्न होते हैं उनकी किस्मत खुल जाती है और जिनसे रुष्ठ हो जाते हैं उनको परेशान कर देते हैं। शनि की अशुभ दृष्टि से जीवन में बहुत सारी परेशनियों का सामना करना पड़ता है। शनि इस समय कुंभ राशि में वक्री हैं। 4 नवंबर 2023 को शनि मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशियों को भरपूर लाभ मिलने वाला है।
इन राशियों को मिलेगा लाभ
वृषभ राशिशनि की सीधी चाल का वृषभ राशि पर विशेष प्रभाव पड़ सकता है। इनके जीवन की धन संबंधी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। यह आपके काम और बिजनेस के लिए भी उपयोगी होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आपको वह सब हासिल हो सकता है जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
मिथुन राशि
शनि की सीधी चाल मिथुन राशि के लिए बेहद अनुकूल रहेगी। क्योंकि इस दौरान आपकी सभी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। आने वाले सभी कार्य पूरे होंगे। नई कार और जमीन-जायदाद की संभावना है। इस समय में धन के साथ मान-सम्मान भी बढ़ेगा।
सिंह
शनि का सीधा गोचर सिंह राशि वालों के लिए बड़ी उम्मीदें लेकर आएगा। इससे आर्थिक लाभ भी हो सकता है। इससे आपके करियर की सभी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप किसी विशेष कार्य में सफल हो सकते हैं। कारोबार का भी विस्तार होगा। अचानक धन लाभ संभव है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।
