Shani Jayanti 2024 Date: शनि जयंती का पर्व हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल शनि जयंती 6 जून 2024 को मनाई जाएगी। ये दिन न्याय के देवता शनि के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान शनि की पूजा करने से और तेल चढ़ाने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही शनि दोष से भी छुटकारा मिलता है। आइए जानें इस साल कब है शनि जयंती और इसका महत्व।
Shani Jayanti 2024 Date (शनि जयंती डेट और शुभ मुहूर्त 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष शनि जयंती का पर्व ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल अमावस्या तिथि की शुरुआत 5 जून को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर हो रही है। वहीं इस तिथि का समापन शाम 6 बजकर 7 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार शनि जयंती 6 जून 2024 को मनाई जाएगी।Shani Jayanti Puja Vidhi (शनि जयंती पूजा विधि)
शनि जयंती के दिन सुबह स्नान के बाद काले या नीले रंग के वस्त्र धारण कर लें।उसके बाद शनि मंदिर जाएं और शनि देव की विधिवत पूजा करें।
फिर शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें।
उसके शनिदेव के सामने तेल का दीपक जलाएं और शनि मंत्रों का जाप करें।
अंत में आरती करें चालीसा का पाठ कर भोग लगाएं।
