अध्यात्म

Aaj Ka Panchang 27 May 2024: आज के दिन क्या होगा राहुकाल का टाइम, यहां जानें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 27 May 2024: आज के दिन सूर्योदय सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर होगा। वहीं आज राहुकाल प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। यहां जानें पूरा पंचांग।

Image

Aaj Ka Panchang 27 May 2024: आज के दिन क्या होगा राहुकाल का टाइम, यहां जानें पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang 27 May 2024: ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन सूर्योदय 05:26 पर होगा। वहीं सूर्यास्त शाम में 6 बजकर 54 मिनट पर होगा। अभिजीत-11:56 से लेकर 12 बजकर 45 मिनट पर होगा। इस मुहूर्त में पूजा करना शुभ होता है। राहुकाल प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। इस काल में कोई शुभ काम नहीं करना चाहिए। आज के दिन किसी पर अनायास क्रोध ना करें और पूर्व दिशा की ओर दिशा शूल होने के कारण इस दिशा में यात्रा ना करें।

Aaj Ka Panchang 27 May 2024 (आज का पंचांग)

संवत- पिङ्गला विक्रम संवत 2081

माह-ज्येष्ठ ,कृष्ण पक्ष

तिथि- चतुर्थी 04:54pm तक फिर पंचमी

दिन-सोमवार

व्रत- सोमवार व्रत

सूर्योदय-05:26am

सूर्यास्त-06:54 pm

नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 10:15am तक फिर उत्तराषाढ़ा

चन्द्र राशि- धनु 04:07pm तक फिर मकर

सूर्य राशि- वृष ,स्वामी -शुक्र

करण-बव 05:35 am तक फिर बालव

योग- शुभ 06:37 am तक फिर शुक्ल

शुभ मुहूर्त

1अभिजीत-11:56am से 12:45 pm

2विजय मुहूर्त-02:27pm से 03:25 pm तक

3गोधुली मुहूर्त--06:45 pm से 07:07 pm तक

4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:13am से 05:05am तक

5अमृत काल-06:05am से 07;55 am तक

6निशिता मुहूर्त-रात्रि 11:53 से 12:47 तक रात्रि

संध्या पूजन-06:50pm से 07;53pm तक

दिशा शूल -पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल -प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक

क्या करें-भगवान शिव जी की उपासना करें। मन्दिर में शिवलिंग को गंगा जल व बेलपत्र अर्पित करें। सूर्य व चन्द्रमा के द्रव्य गुड़ ,चावल व मसूर दान का बहुत महत्व है। सोमवार व्रत रहें। उपवास फलाहार होगा।गुरु के बीज मंत्र का भी जप करें। ॐ नमः शिवाय महामंत्र का निरन्तर मानसिक जप करते रहें। धार्मिक सतसंग करें। किसी भी मंदिर परिसर में बेल ,आम व पीपल का पेड़ लगाएं। आज गणेश जी की उपासना का भी विशेष महत्व है। शिवपुराण का पाठ करें।

क्या न करें-किसी पर अनायास क्रोध मत करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article