अध्यात्म

Chandi Ka Paya: 29 मार्च से चांदी के पाये में चलेंगे शनि देव, इन तीन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड

Shani Dev: न्याय के देवता शनि देव 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शनि के आते ही तीन राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

29 मार्च से चांदी के पाये में चलेंगे शनि देव

Shani Dev: वैदिक ज्योतिष अनुसार शनि का राशि परिवर्तन सभी लोगों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव लेकर आता है। ये बदलाव सकारात्मक भी हो सकते हैं या नकारात्मक भी। शनि 29 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में शनि पूरे ढाई साल तक मौजूद रहेंगे। खास बाद ये है कि शनि कुछ राशियों में चांदी के पाये के साथ प्रवेश करेंगे। जानिए ये कौन सी राशियां हैं और शनि के गोचर से इन्हें क्या लाभ मिलेगा।

कर्क राशि

शनि कर्क राशि में चांदी के पाये के साथ प्रवेश करेंगे। जिससे इस राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। शनि की कृपा से इस राशि के लोगों को अपार सफलता मिलेगी। धन-धान्य में वृद्धि होगी। मानसिक और शारीरिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए शनि का गोचर सकारात्मक साबित होगा। करियर में जबरदस्त ग्रोथ मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों की किस्मत चमक जाएगी। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। नए काम की शुरुआत करेंगे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए भी शनि का गोचर शुभ साबित होगा क्योंकि शनि देव इस राशि में भी चांदी के पाये से चल रहे हैं। इन लोगों का करियर चमक जाएगा। वेतन में वृद्धि होगी। घर, कार, जमीन खरीदने का सपना पूरा होगा।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article