Dwidwadash Yog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में द्विद्वादश योग का खास महत्व है, जिसका निर्माण समय-समय पर ग्रहों के विशेष संयोग के कारण होता है। द्रिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस बार 8 अगस्त 2026 को बुध और मंगल ग्रह के विशेष संयोग से द्विद्वादश योग बनेगा। ये योग दोपहर में 2 बजकर 59 मिनट के आसपास बनने वाला है, जो कि बुध और मंगल ग्रह के एक-दूसरे से 30 डिग्री के आने से बनेगा। द्विद्वादश योग का प्रभाव 8 अगस्त 2026 के बाद मुख्यतौर पर 6 राशियों के जीवन पर पड़ेगा, जो कि उनके लिए शुभ रहेगा।
चलिए ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट सुजीत जी महाराज से जानें किन 6 राशियों का भाग्य अगस्त 2026 में द्विद्वादश योग के प्रभाव से चमकने वाला है। साथ ही आपको उन उपायों के बारे में पता चलेगा, जो 8 अगस्त के बाद द्विद्वादश योग के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करने शुभ रहेंगे।
द्विद्वादश योग से प्रभावित 6 राशियों का राशिफल
- मेष और वृश्चिक राशि
- वृषभ और तुला राशि
- मिथुन और कन्या राशि
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: ग्रहों के राजा का हुआ गोचर, अब चमकेगा इन 7 राशियों का नाम
द्विद्वादश योग के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय
जिन राशियों को बुध-मंगल के द्विद्वादश योग से लाभ नहीं हो रहा है, वो श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। साथ ही सायंकाल घर पर सपरिवार बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें। इससे आपको और आपके घर वालों को पुण्य मिलेगा और यश की प्राप्ति होगी। इसके अलावा रोजाना बड़े भाई के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना न भूलें। बता दें कि ये उपाय वो 6 राशियां भी कर सकती हैं, जिन्हें द्विद्वादश योग से लाभ हो रहा है। इससे उन्हें और जल्दी अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
