अध्यात्म

ये हैं Shani Dev की 3 सबसे प्रिय राशियां, इन पर हमेशा रहती है शनि की कृपा

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 3, 2022, 07:56 AM IST

Shani Favorite Zodiac Sign: ज्योतिष अनुसार ये 3 राशियां शनि देव की सबसे प्रिय मानी जाती है। कहते हैं इन राशि के लोगों पर शनि की बुरी दृष्टि नहीं पड़ती है।

Image

आप भी जान लें कौन सी हैं शनि देव की प्रिय राशियां

Shani: ज्योतिष में शनि ग्रह का विशेष महत्व माना जाता है। शनि को कर्मफल दाता की उपाधि प्राप्त है। यानी ये लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अच्छे कर्मों का अच्छा फल और बुरे कर्मों का बुरा फल। जिनकी कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है वो लोग खूब तरक्की करते हैं वहीं जिनकी कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर होती है उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां आप जानेंगे ऐसी कौन सी 3 राशियां हैं जिन पर शनि देव हमेशा मेहरबान रहते हैं।

शनि की प्रिय राशि तुला (Tula Rashi)

शनि देव इस राशि में उच्च के होते हैं इसी कारण ये राशि शनि की प्रिय मानी जाती है। कहते हैं इस राशि के लोगों पर शनि का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। तुला राशि के जातक शनि की कृपा से खूब तरक्की हासिल करते हैं। ये लोग मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। लाइफ में बहुत ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। फिलहाल तुला वालों पर शनि ढैय्या चल रही है। लेकिन 17 जनवरी 2023 में आपको इससे मुक्ति मिल जाएगी।

शनि की प्रिय राशि मकर (Makar Rashi)

शनि इस राशि के स्वामी ग्रह हैं जिस वजह से ये राशि शनि की प्रिय मानी जाती है। इस राशि पर शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या का उतना बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। इस राशि के लोग मेहनती, ईमानदार, बुद्धिमान और जिद्दी होते हैं। बिना किसी के सहयोग के लाइफ में ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। ये अपने काम से काम रखते हैं। शनि देव इन पर अपनी कृपा दृष्टि हमेशा बनाए रखते हैं। इन्हें इनकी मेहनत का फल जरूर मिलता है। फिलहाल इस राशि पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है।

शनि की प्रिय राशि कुंभ (Kumbh Rashi)

इस राशि के शनि देव स्वामी ग्रह हैं। ज्योतिष अनुसार कुंभ वालों पर शनि की हमेशा कृपा बनी रहती है। इस राशि के लोग दिल के साफ और अपने काम से काम रखने वाले होते हैं। लाइफ में आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। हार नहीं मानते। मेहनत के दम पर लाइफ में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं। इनके दोस्त कम ही होते हैं। इन्हें परिवार वालों का सहयोग कम ही प्राप्त हो पाता है। फिलहाल इस राशि पर शनि साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article