Shakambhari Navratri 2025: शाकम्भरी नवरात्रि उत्सव आठ दिनों तक मनाया जाता है। ये नवरात्रि मुख्य रूप से राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की कई जगहों पर मनाई जाती है। इस दौरान माता दुर्गा के शाकंभरी अवतार की पूजा की जाती है। माता का ये अवतार पोषण और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान लोग उपवास रखते हैं और देवी दुर्गा की विशेष पूजा करते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल शाकम्भरी नवरात्रि कब मनाई जाएगी।
Shakambhari Navratri 2025
Shakambhari Navratri 2025 Start Date And End Date (शाकम्भरी नवरात्रि 2025)
शाकम्भरी नवरात्रि पर्व 7 जनवरी 2025 से प्रारंभ होकर 13 जनवरी 2025 तक रहेगा। अष्टमी तिथि का प्रारम्भ 6 जनवरी 2025 को शाम 06:23 बजे से होगा और इसकी समाप्ति 7 जनवरी 2025 को शाम 04:26 बजे होगी।
Shakambhari Navratri Puja Vidhi (शाकम्भरी नवरात्रि पूजा विधि)
शाकंभरी नवरात्रि के दिन सुबह स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा सामग्री एकत्र कर लें। ध्यान रहे कि पूजा सामग्री में मिश्री, मेवा, पूरी, हलवा और शाक सब्जियां जरूर हों। इसके बाद माता की प्रतिमा को एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर रखें। इसके बाद माता की प्रतिमा पर गंगाजल छिड़ककर पूजा शुरू करें। दुर्गा स्तोत्र का पाठ करें। माता को मिठाई का भोग लगाएं। उन्हें फल और फूल चढ़ाएं। इस दौरान मां दुर्गा के मंत्र का 108 बार जाप जरूर करें जो इस उत्सव से जुड़ा एक प्रमुख रिवाज माना जाता है। इसके बाद शाकंभरी माता की आरती करें। इस तरह से इस नवरात्रि के हर दिन माता की पूजा करें।
Shakambhari Navratri Ka Mahatva (शाकम्भरी नवरात्रि का महत्व)
मान्यताओं अनुसार शाकंभरी नवरात्रि में देवी दुर्गा की विधि विधान पूजा करने से अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन की सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। इसलिए स्वस्थ और समृद्ध जीवन का आशीर्वाद पाने के लिए शाकंभरी नवरात्रि के व्रत जरूर रखें।
