अध्यात्म

2025 का पहला बुधादित्य योग इन 4 राशियों की पलटेगा किस्मत, नौकरी में मिल सकती है बड़ी सफलता

Budhaditya Rajyog 2025 Effects: 4 जनवरी को बुध के धनु राशि में गोचर करने से बुधादित्य योग का निर्माण हुआ है। ये योग 14 जनवरी तक बना रहेगा। ज्योतिष अनुसार इस योग से 4 राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलेगा।

Image

Budhaditya Rajyog 2025 Effects

Budhaditya Rajyog 2025 Effects: बुध ग्रह को अपनी राशि बदलने में करीब 23 दिन का समय लगता है। ऐसे में जब भी बुध की युति सूर्य ग्रह से होती है तब-तब बुधादित्य योग का निर्माण होता है। 4 जनवरी 2025 को बुध ने धनु राशि में प्रवेश कर लिया है। इस राशि में पहले से ही सूर्य देव भी विराजमान हैं जो 14 जनवरी तक यही स्थित रहेंगे। ऐसे में धनु राशि में बुधादित्य योग 4 जनवरी से 14 जनवरी तक बना रहेगा। जानिए इस योग से किन राशियों की किस्मत चमक उठेगी।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुधादित्य योग बेहद शुभ रहेगा। आप करियर में अच्छी तरक्की हासिल करेंगे। बिजनेस में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बढ़िया होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए भी ये गोचर शुभ रहेगा। नौकरी में नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक जीवन अनुकूल रहेगा। इस दौरान आप बिजनेस के माध्यम से भी अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। मेहनत रंग लाएगी। अटका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार में भी मुनाफा होगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए इस समय लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। प्रेम जीवन में भी सफलता मिलेगी। वरिष्ठों का हर काम में साथ मिलेगा। कई अन्य माध्यमों से धन कमाने में सफल रहेंगे।

वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article