अध्यात्म

Shakambhari Navratri 2025: शाकंभरी नवरात्रि 2025 में कब से कब तक रहेगी, नोट कर लें तारीख और मुहूर्त

Shakambhari Navratri 2025: शाकम्भरी नवरात्रि, पौष शुक्ल पक्ष की अष्टमी से आरम्भ होती है और इसकी समाप्ति पौष पूर्णिमा पर होती है। पौष शुक्ल की अष्टमी को बनादा अष्टमी और बनादाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है।

Image

Shakambhari Navratri 2025

Shakambhari Navratri 2025: शाकम्भरी नवरात्रि उत्सव आठ दिनों तक मनाया जाता है। ये नवरात्रि मुख्य रूप से राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश की कई जगहों पर मनाई जाती है। इस दौरान माता दुर्गा के शाकंभरी अवतार की पूजा की जाती है। माता का ये अवतार पोषण और स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान लोग उपवास रखते हैं और देवी दुर्गा की विशेष पूजा करते हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल शाकम्भरी नवरात्रि कब मनाई जाएगी।

Shakambhari Navratri 2025 Start Date And End Date (शाकम्भरी नवरात्रि 2025)

शाकम्भरी नवरात्रि पर्व 7 जनवरी 2025 से प्रारंभ होकर 13 जनवरी 2025 तक रहेगा। अष्टमी तिथि का प्रारम्भ 6 जनवरी 2025 को शाम 06:23 बजे से होगा और इसकी समाप्ति 7 जनवरी 2025 को शाम 04:26 बजे होगी।

Shakambhari Navratri Puja Vidhi (शाकम्भरी नवरात्रि पूजा विधि)

शाकंभरी नवरात्रि के दिन सुबह स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा सामग्री एकत्र कर लें। ध्यान रहे कि पूजा सामग्री में मिश्री, मेवा, पूरी, हलवा और शाक सब्जियां जरूर हों। इसके बाद माता की प्रतिमा को एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर रखें। इसके बाद माता की प्रतिमा पर गंगाजल छिड़ककर पूजा शुरू करें। दुर्गा स्तोत्र का पाठ करें। माता को मिठाई का भोग लगाएं। उन्हें फल और फूल चढ़ाएं। इस दौरान मां दुर्गा के मंत्र का 108 बार जाप जरूर करें जो इस उत्सव से जुड़ा एक प्रमुख रिवाज माना जाता है। इसके बाद शाकंभरी माता की आरती करें। इस तरह से इस नवरात्रि के हर दिन माता की पूजा करें।

Shakambhari Navratri Ka Mahatva (शाकम्भरी नवरात्रि का महत्व)

मान्यताओं अनुसार शाकंभरी नवरात्रि में देवी दुर्गा की विधि विधान पूजा करने से अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन की सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। इसलिए स्वस्थ और समृद्ध जीवन का आशीर्वाद पाने के लिए शाकंभरी नवरात्रि के व्रत जरूर रखें।

वार्षिक राशिफल 2025 राशि अनुसार (Rashifal 2025 In Hindi)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article