अध्यात्म

Shab E Qadr 2025 Date in India: इस साल शब-ए-कद्र कब मनाई जाएगी, नोट कर लें सही तारीख

Shab E Qadr 2025 Date in India (शब-ए-कद्र कब है 2025): शब-ए-कद्र की तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है। ये रमजान महीने में पड़ने वाली सबसे खास रातों में से एक होती है। जानिए इस साल ये रात कब पड़ रही है।

Image

Shab E Qadr 2025 Date in India

Shab E Qadr 2025 Date in India (शब-ए-कद्र कब है 2025): शब-ए-कद्र को मुकद्दर की रात या भाग्य की रात भी कहा जाता है क्योंकि इसे रमजान की सबसे पाक रातों में गिना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी रात में अल्लाह ने हजरत मोहम्मद के जरिए से कुरआने-पाक की सौगात दी थी। रमजान के तीसरे अशरे की पांच पाक रातों में शब-ए-कद्र को तलाश किया जाता है। इसे अरबी में लैलातुल कद्र तो अंग्रेजी में नाइट ऑफ डिक्री, नाइट ऑफ पावर या नाइट ऑफ वैल्यू इत्यादि कई नामों से जाना जाता है। चलिए जानते हैं इस साल शब-ए-कद्र की तारीख क्या है।

Shab E Qadr 2025 Date in India (शब-ए-कद्र कब है 2025)

शब-ए-कद्र की रात इस साल 27 मार्च को पड़ सकती है। ये अल्लाह की रहमत और बरकत की रात मानी जाती है। इस दिन मुसलमान अपने गुनाहों से तौबा करते हैं। रमजान के महीने की आखिरी 10 रातों की विषम संख्या वाली रातों में से एक रात शब-ए-कद्र की होती है।

Shab E Qadar Night Significance (शब-ए-कद्र की रात क्यों है खास)

शब-ए-कद्र की रात में मुस्लिम लोग अल्लाह की इबादत, दुआ और कुरान की तिलावत करते हैं। इस रात इस्लाम धर्म के लोग अपने और साथ ही अपने बुज़ुर्गों वालिदैन के गुनाहों की भी अल्लाह से माफी मांगते हैं। इस रात में तरावीह की नमाज पढ़ी जाती है। इस रात में अल्लाह से दुआ करना और मांफी मांगना बेहद खास माना जाता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article