7 Running Horses Painting Vastu Shastra: आपने कई घरों में 7 भागते घोड़ों की तस्वीर लगे देखी होगी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि आखिर ये पेंटिंग क्यों लगाई जाती है? कुछ लोग इस पेंटिंग को बस घर की दीवारों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगाते हैं। तो कुछ इस पेंटिंग को कुछ खास कारणों से लगाते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में ये तस्वीर लगाना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। 7 भागते घोड़े तरक्की का सूचक माने जाते हैं। इसलिए इन घोड़ों की पेंटिंग लगाना बड़ी ही लाभकारी माना गया है। जानिए इस पेंटिंग को लगाने की सही दिशा और नियम।
किस दिशा में लगाएं पेंटिंग? इस तस्वीर को लगाने के लिए सबसे उत्तम पूर्व दिशा मानी जाती है। आप इसे घर की पूर्व दिशा वाली दीवार पर लगा सकते हैं। इसके अलावा आप इस तरह की पेंटिंग को अपने ऑफिस में केबिन के अंदर भी लगा सकते हैं। ध्यान रखें कि ये तस्वीर इस तरह से लगाएं जिससे घोड़ों का मुंह घर के अंदर की तरफ रहे। इस तस्वीर को दक्षिण दिशा की दीवार पर भी लगाया जा सकता है। घर की बैठक में इस तस्वीर को लगाना शुभ होता है।
7 घोड़ों की तस्वीर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान:
- तस्वीर में घोड़े सफेद रंग के होने चाहिए। क्योंकि इसी रंग के घोड़ों की तस्वीर लगानी सबसे ज्यादा शुभ मानी जाती है।
- इसके अलावा तस्वीर में घोड़े लगाम से बंधे हुए नहीं होने चाहिए।
- घोड़ों का मुख प्रसन्न मुद्रा में होना चाहिए।
- तस्वीर में सातों घोड़े अच्छे से दिखाई देने चाहिए।
- घोड़े भागते हुए दिखाई देने चाहिए।
