अध्यात्म

सितंबर 2025 में प्रदोष व्रत कब है, शुक्र प्रदोष कब रखा जाएगा, कब रहेगा प्रदोष पूजा मुहूर्त - जानें अभी

सितंबर 2025 में प्रदोष व्रत कब है (When is pradosh vrat in September 2025): आश्विन मास के कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत 19 सितंबर को रखा जाएगा। यह व्रत शिव को प्रसन्न करने वाला माना जाता है। यह शुक्र प्रदोष व्रत होगा। इस व्रत में प्रदोष पूजा मुहूर्त में पूजन करना ग्रह दोष को दूर करने वाला माना जाता है। यहां देखें सितंबर 2025 में प्रदोष व्रत की पूरी जानकारी।

Image

प्रदोष व्रत डेट सितंबर 2025 में (Pic: Pinterest)

सितंबर 2025 में प्रदोष व्रत कब है (When is pradosh vrat in September 2025): प्रदोष व्रत को भगवान शिव को समर्पित किया गया है। यह व्रत मास में दो बार आता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह त्रयोदशी तिथि को पड़ता है। आश्विन मास का कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत 19 सितंबर को है। यह शुक्रवार के दिन रखा जाएगा।

प्रदोष व्रत डेट सितंबर 2025 में

आश्विन मास का कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 सितंबर को रात 23:24 बजे से शुरू होगी। वहीं इसका समापन 19 सितंबर को रात 23:36 बजे पर होगा। उदया तिथि के अनुसार प्रदोष 19 सितंबर को रखा जाएगा।

19 सितंबर को शुक्र प्रदोष का पूजा मुहूर्त

इस दिन प्रदोष पूजा मुहूर्त शाम को 18:21 से 20:43 बजे के बीच का रहेगा। इस तरह पूजा करने का सबसे शुभ मुहूर्त 02 घंटे 21 मिनट का रहेगा।

बता दें कि प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद शुरू होता है। जब त्रयोदशी तिथि और प्रदोष काल साथ-साथ होते हैं, वह समय शिव पूजा के लिये सर्वश्रेष्ठ होता है। इस वजह से प्रदोष व्रत की पूजा में शाम का समय सबसे शुभ माना जाता है।

शुक्र प्रदोष व्रत का महत्व

शुक्रवार के दिन आने वाले प्रदोष व्रत को शुक्र प्रदोष व्रत कहा जाता है। यह व्रत सौन्दर्य, भोग, वैवाहिक सुख तथा धन-सम्पदा देने वाला माना जाता है। वहीं पुराणों में भगवान शिव को समस्त ग्रहों का अधिपति बताया जाता है। इस वजह से शुक्र प्रदोष का व्रत करने से शुक्र ग्रह से सम्बन्धित समस्याओं से भी मुक्ति प्राप्त होती है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article