अध्यात्म

Sawan Shivratri Vrat Parana Time 2024: सावन शिवरात्रि व्रत का पारण कब और कितने बजे किया जाएगा?

Sawan Shivratri Vrat Parana Time 2024: सावन शिवरात्रि व्रत का पारण चतुर्दशी तिथि समाप्त होने से पहले ही करना होता है। यहां हम आपको बताएंगे सावन शिवरात्रि व्रत पारण समय और विधि।

Image

Sawan Shivratri Parana Time 2024

Sawan Shivratri Vrat 2024 Parana Time, Vidhi (सावन शिवरात्रि व्रत पारण समय 2024): सावन शिवरात्रि के दिन कई भक्त व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं अनुसार ये व्रत बेहद कल्याणकारी माना जाता है। इस व्रत में अन्न ग्रहण नहीं किया जाता है हालांकि फलाहार ले सकते हैं। व्रत के पारण की बात करें शिवरात्रि व्रत का पारण अगले दिन किया जाता है। लेकिन चतुर्दशी तिथि समाप्त होने से पहले व्रत खोलना अनिवार्य है। यहां हम आपको बताएंगे सावन शिवरात्रि व्रत खोलने का समय और विधि।

सावन शिवरात्रि व्रत पारण टाइम 2024 (Sawan Shivratri Vrat Parana Time 2024)

सावन शिवरात्रि व्रत का पारण समय 3 अगस्त की सुबह 05 बजकर 44 मिनट से दोपहर 03 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। 3 अगस्त को चतुर्दशी तिथि का समापन दोपहर 03:50 पर होगा।

सावन शिवरात्रि व्रत पारण विधि (Sawan Shivratri Vrat Parana Vidhi)

सावन शिवरात्रि व्रत का पारण करने से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें। इसके बाद भगवान शिव की विधि विधान पूजा करें। फिर जरूरतमंदों को दान करें। इसके बाद ही पूजा में चढ़ाया गया प्रसाद खाकर अपना व्रत खोल लें।

सावन शिवरात्रि व्रत का पारण कब करना होता है (Sawan Shivratri Vrat Ka Parana Kab Karna Hota Hai)

सावन शिवरात्रि व्रत का पारण श्रावण चतुर्दशी तिथि समाप्त होने से पहले करना होता है। तभी इस व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article