अध्यात्म

Ganga Dussehra 2024 Daan: गंगा दशहरा पर करें इन चीजों का दान, खुल जाएगी किस्मत

Ganga Dussehra 2024 Daan: गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की पूरे विधि- विधान के साथ पूजा की जाती है। इस गंगा स्नान और दान को बहुत ही खास माना गया है। गंगा दशहरा पर कुछ चीजों का दान करना बहुत लाभकारी होता है। आइए जानें इस दिन किन चीजों का दान करें।

Image

Ganga Dussehra 2024 Daan

Ganga Dussehra 2024 Daan: गंगा दशहरा का पर्व हर साल ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा का त्योहार 16 जून को मनाया जाएगा। ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर ही मां गंगा का धरती लोक पर अवतरण हुआ था। इस दिन गंगा स्नान करने से और दान करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। गंगा दशहरा पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण भी किया जाता है। शास्त्रों में गंगा दशहरा के दिन कुछ चीजों को दान करना शुभफलदायी बताया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं गंगा दशहरा के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

Ganga Dussehra 2024 Daan (गंगा दशहरा दान)

  • गंगा दशहरा के दिन सुहागिन स्त्रियों को सुहाग का सामान दान करना चाहिए। ऐसा करने से मां गंगा और माता लक्ष्मी दोनों ही प्रसन्न होती है और महिलाओं के अखंड सौभाग्य का वरदान देती हैं।
  • गंगा दशहरा के दिन जरूरतमंद लोगों को शरबत से भरा हुआ मिट्टी का कलश दान करें। ऐसा करने से आपको सारे कष्टों से मुक्ति मिल जाएगी और सारे दोष भी दूर होंगे।
  • गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर सत्‍तू का दान करें। इस दिन सत्‍तू का दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है और धन में वृद्धि होती है।
  • इस दिन आप अपनी क्षमतानुसार धन और अन्न का भी दान कर सकते हैं। इनका दान करने से आपके भंडार हमेशा भरे रहेंगे।

Ganga Dussehra 2024 Shubh Muhurat (गंगा दशहरा शुभ मुहूर्त 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल गंगा दशहरा का पर्व 16 जून 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन हस्त नक्षत्र सुबह 11 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। इसी के साथ गंगा स्नान के लिए इस दिन सुबह 7 बजकर 8 मिनट से लेकर 10 बजकर 37 मिनट तक का मुहूर्त शुभ रहेगा
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article