अध्यात्म

Sawan Putrada Ekadashi 2023 Mantra: सावन पुत्रदा एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा संतान सुख का लाभ

Sawan Putrada Ekadashi 2023: सावन मास की पुत्रदा एकादशी के व्रत का शास्त्रों में बहुत अधिक महत्व बताया गया है। पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। पुत्रदा एकादशी के दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Image

पुत्रदा एकादशी मंत्र

Sawan Putrada Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में श्रावण पुत्रदा एकादशी व्रत हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन मनाया जाता है। इसे बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। सावन पुत्रदा एकादशी के दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। जो व्यक्ति संतान प्राप्ति की इच्छा रखता है उसे पुत्रदा एकादशी का व्रत अवश्य करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। इस साल का सावन पुत्रदा एकदासी व्रत 27 अगस्त 2023 को रविवार के दिन रखा जाएगा। यह रक्षाबंधन से 4 दिन पहले मनाया जाता है। इसे पवित्रा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कि इस दिन किस मंत्र का जाप करने से लाभ मिलता है।

पुत्रदा एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जाप

वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी।

पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।

एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम।

यः पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।

ॐ क्लीं देवकी सुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते,

देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहम शरणम् गता।

ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान।

यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।

या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥

या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।

सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती॥

इस दिन इन मंत्रों का जाप करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इन मंत्रों का जाप करने से जीवन में सुख, शांति आती है

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article