अध्यात्म

Sawan Purnima 2025 Date: सावन पूर्णिमा कब है 2025 में, इसी दिन होगा श्रावण मास का समापन, मनाया जाएगा रक्षाबंधन

Sawan Purnima 2025 Date (सावन पूर्णिमा कब है 2025 में), Sawan End Date 2025: श्रावण मास का अंत सावन पूर्णिमा तिथि के साथ होता है। साल 2025 में सावन पूर्णिमा 9 अगस्त को आएगी। इसी दिन ही सावन मास का समापन होगा और रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा। इस दिन कई जगहों पर उपवास भी रखा जाता है।

Image

सावन पूर्णिमा 2025 कब है (Pic: Canva)

Sawan Purnima 2025 Date (सावन पूर्णिमा कब है 2025 में), Sawan End Date 2025: सावन मास को शिव जी का प्रिय महीना बताया जाता है। साल 2025 में श्रावण का आरंभ 11 जुलाई से हुआ है, वहीं सावन मास 2025 का समापन 9 अगस्त को होगा। इसी दिन श्रावण पूर्णिमा भी रहेगी। और भाई-बहन के स्नेह का पावन त्योहार रक्षा बंधन भी मनाया जाएगा।

सावन पूर्णिमा 2025 कब है

वर्ष 2025 में सावन या श्रावण पूर्णिमा 09 अगस्त को दिन शनिवार पर रहेगी। इस दिन चंद्रोदय सांय 7:21 बजे पर होगा।

  • सावन पूर्णिमा 2025 तारीख: 09 अगस्त, दिन शनिवार
  • सावन पूर्णिमा 2025 तिथि प्रारंभ - 08 अगस्त को 02:12 pm से
  • सावन पूर्णिमा 2025 तिथि समाप्त - 09 अगस्त को 01:24 pm पर

Sawan End Date 2025

उत्तर भारत में सावन के महीने का अंत या समापन भी 9 अगस्त को सावन या श्रावण पूर्णिमा के साथ होगा। दरअसल, भारत के इस हिस्से में पूर्णिमांत कैलेंडर का पालन किया जाता है। इस कैलेंडर में महीने की शुरुआत पूर्णिमा के बाद होती है। इसकी वजह है कि पूर्णिमा तिथि को हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है।

सावन पूर्णिमा पर मनाया जाता है रक्षा बंधन

भाई और बहन के पावन प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व भी सावन पूर्णिमा की तिथि पर मनाया जाता है। इस तरह 2025 में रक्षा बंधन की डेट 09 अगस्त, दिन शनिवार की रहेगी। सावन पूर्णिमा की तिथि बेहद शुभ और फलदायी मानी जाती है। इस दिन व्रत रखने और नदी या सरोवर में स्नान का भी महत्व है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article