अध्यात्म

Sawan First Sunday: सावन के महीने का पहला रविवार आज, जानें क्या करें और क्या नहीं

Sawan First Sunday: इस साल सावन का महीना 4 जुलाई 2023 को शुरू होगा और 31 अगस्त 2023 को खत्म होगा। इस दौरान देशभर के मंदिरों में भगवान शिव और उनके परिवार की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

Image

Sawan First Sunday: सावन का पहला रविवार आज।

Photo : iStock

Sawan First Sunday: सावन (Sawan) हिंदू कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण महीना है। ये हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना है और आमतौर पर ग्रेगोरियन कैलेंडर में जुलाई और अगस्त के बीच आता है। सावन (Sawan 2023) का महीना हिंदुओं विशेषकर भगवान शिव (Lord Shiva) भक्तों के लिए बहुत धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है। इस साल सावन का महीना 4 जुलाई 2023 को शुरू होगा और 31 अगस्त 2023 को खत्म होगा। इस दौरान देशभर के मंदिरों में भगवान शिव और उनके परिवार की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि सावन एक पवित्र महीना है जो सफलता, विवाह और धन के लिए भगवान शिव की पूजा करने के लिए समर्पित है। आज यानी 9 जुलाई के दिन सावन का पहला रविवार (Sawan First Sunday) है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आपको सावन के पहले रविवार के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

सावन के पहले रविवार पर जरूर करें ये काम

1. रविवार का दिन भगवान सूर्य का होता है। सावन में रविवार के दिन व्रत और पूजा करने से आपको भगवान शिव और भगवान सूर्य दोनों का आशीर्वाद मिलता है।

2. भगवान शिव को जल अर्पण करने के बाद भगवान सूर्य को जल अर्पण कीजिए।

3. सावन में रोज 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ॐ नमः शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसा करने से आपकी सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

4. सावन में रोज बैल को हरा चारा खिलाएं। दरअसल ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और मन खुश रहेगा।

5. सावन में रोज गरीबों को भोजन कराएं। ऐसा करने से आपके घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होगी और पितरों की आत्मा को भी शांति मिलेगी।

सावन के पहले रविवार पर न करें ये काम

1. सावन के महीने में दिन के समय नहीं सोना चाहिए। दरअसल ऐसा माना जाता है कि सावन में दिन में सोने से भोलेनाथ की कृपा नहीं मिलती है।

2. धार्मिक मान्यताओं के हिसाब से सावन महीने में किसी भी व्यक्ति को शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए।

3. सावन के महीने में सादे नमक की जगह संधा नमक का इस्तेमाल करें। साथ ही व्रत रखने वाले लोग सात्विक भोजन ही करें।

4. सावन के महीने में किसी भी व्यक्ति को भूलकर भी किसी दूसरे का अनादर नहीं करना चाहिए और साथ ही मन में किसी तरह का नकारात्मक विचार नहीं लाना चाहिए। इसके अलावा किसी दूसरे के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

5. सावन के महीने में प्याज और लहसुन नहीं खाया जाता है।

पंचांग के अनुसार सावन का महीना इस बार 59 दिनों का है और इसकी वजह है सावन में मलमास का लगना। सावन में मलमास 18 जुलाई से 16 अगस्त तक रहेगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article