अध्यात्म

Saraswati Puja Date 2024: साल 2024 में कब है सरस्वती पूजा, जान लें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Saraswati Puja Date 2024: सनातन धर्म में बसंत पंचमी यानि सरस्वती पूजा का खास महत्व है। इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। माता सरस्वती को ज्ञान, बुद्धि और कला की देवी माना गया है। कब है सरस्वती पूजा। सही डेट, शुभ मुहूर्त। यहां जानें सारी जानकारी।

Image

Saraswati Puja Date 2024

Saraswati Puja 2024 Kab Hai: सरस्वती पूजा का दिन बहुत ही पवित्र और शुभ दिन होता है। हमारे देश भर में सरस्वती पूजा बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। देश के अधिकांश स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में सरस्वती पूजा विशेषतौर पर मनाई जाती है। हिंदू धर्म में माता सरस्वती को ज्ञान, बुद्धि और कला की देवी माना गया है। यह दिन छात्रों के लिए बहुत ही खास दिन होता है। सरस्वती पूजा बसंत पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन ज्ञान की देवी माता सरस्वती की पूजा का विधान हैं। ऐसा कहा जाता है जो भी विद्यार्थी इस दिन माता सरस्वती की पूजा -अर्चना करता हैं , उस पर सदा अपना आशीर्वाद बनाये रखती हैं। आइए जानते हैं 2024 में सरस्वती पूजा कब है। क्या है इसका शुभ मुहूर्त।

कब है बसंत पंचमी ( Saraswati Puja Date)

सरस्वती पूजा और वसंत पंचमी हर साल मार्ग माह में शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाई जाती है और 2024 में, सरस्वती पूजा और वसंत पंचमी 14 फरवरी 2024, बुधवार को मनाई जाएगी। इस बार सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त 14 फरवरी 2024 बुधवार को सुबह 07:10 से लेकर 12 बजकर 22 मिनट पर होगा।

सरस्वती पूजा का महत्व ( Saraswati Puja Importance)

बसंत पंचमी के दिन सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन मां सरस्वती की कृपा पाने के लिए सरस्वती स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इस दिन सभी स्कूलों और कॉलेजों में मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन पीले वस्त्र पहनना और दान करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन देवी सरस्वती की पूजा करने से ज्ञान और बुद्धि का आशीर्वाद मिलता है। कई स्थानों पर बसंत पंचमी के दिन देवी सरस्वती के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है। इस दिन देवी सरस्वती को खिचड़ी और पीले चावल का भोग लगाया जाता है। बसंत पंचमी के दिन से ठंड का मौसम कम हो जाता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article