अध्यात्म

Sangrand January 2024: कब है जनवरी में संग्रांद 2024, जानिए सही डेट और महत्व

Sangrand January 2024: पंजाबी कैलेंडर के अनुसार संग्रांद का हर महीने की संक्रांति तिथि को मनाई जाती है। इस दिन सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है। आइए जानते हैं साल 2024 जनवरी में कब है संग्रांद ।

Image

Sangrand January 2024

Sangrand January 2024: सिख धर्म में संग्रांद के त्योहार का बहुत खास महत्व है। इस सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर करते हैं। सूर्य हर महीने में एक राशि से अपनी राशि बदल लेते हैं इस दिन को ही संग्रांद कहते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस दिन को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। पूरे साल में 12 संग्रांद तिथि आती है। हर महीने की संग्रांद तिथि का अपना एक अलग- अलग महत्व है। आइए जानते हैं जनवरी के महीने में संग्रांद तिथि कब है।

जनवरी संग्रांद 2024 डेट (Sangrand January 2024)

इस साल पौष मास की संग्रांद तिथि 15 जनवरी को है। इस दिन मकर संक्रांति का त्योहार भी मनाया जाएगा। ये त्योहार किसानो से जुड़ा है।

संग्रांद क्या है

संग्रांद जिसे संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। ये त्योहार सिख समुदाय के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह नानकशाही कैलेंडर के अनुसार हर महीने का पहला दिन माना जाता है। पंजाब में संक्रांति तिथि से ही महीने की शुरुआत मानी जाती है। संग्रांद पंजाबी शब्द "संग" से बना हुआ है। इसका मतलब है एक साथ मिलकर रहना, इसलिए इस दिन को सब एक साथ मिलकर मनाते हैं।

संग्रांद महत्व (Sangrand Importance)

संग्रांद पंजाबियों के लिए आध्यात्मिक चिंतन और सामुदायिक जुड़ाव का दिन माना जाता है। ये दिन धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि यह नानकशाही कैलेंडर में एक नए महीने की शुरुआत का दिन माना जाता है। इस दिन सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारे जाकर भजन करते हैं। इस दिन लोग आने वाले समय के लिए वाहे गुरु से प्रार्थना करते हैं।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article