अध्यात्म

2026 की पहली एकादशी कब है, नए साल की पहली एकादशी के तारीख की है, जानें साल की पहली एकादशी कौन सी होती है

First Ekadashi Vrat of 2026 Date (2026 की पहली एकादशी कब है): हर महीने में दो एकादशी व्रत आते हैं जिनको श्रीहरि को प्रसन्न करने के लिए रखा जाता है। यहां देखें की 2026 का पहला एकादशी कब रखा जाएगा, क्या है साल 2026 के पहले एकादशी व्रत की डेट और साल की पहली एकादशी कौन सी होती है की जानकारी।

First Ekadashi Vrat of 2026 Date

2026 की पहली एकादशी कब है (Pic: Pinterest)

First Ekadashi Vrat of 2026 Date (2026 की पहली एकादशी कब है): भगवान विष्णु के भक्त एकादशी का व्रत पूरी श्रद्धा और नियम के साथ रखते हैं। हर मास में शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की ग्यारस को गिनें तो साल में 24 एकादशी व्रत आते हैं। यहां जानें कि साल की पहली एकादशी कौन सी होती है, साल 2026 की पहली एकादशी कब है। देखें जनवरी 2026 के पहले एकादशी व्रत की डेट एंड टाइम्।

साल की पहली एकादशी कौन सी होती है

किसी भी वर्ष की पहली एकादशी आमतौर पर षटतिला एकादशी होती है। षटतिला एकादशी का व्रत माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर रखा जाता है। ये जानकारी हम आपको अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार दे रहे हैं। हालांकि कई बार इस व्रत में तिथियों का हेर-फेर भी जाता है।

साल 2026 की पहली एकादशी कब है

साल 2026 की पहली एकादशी षट्तिला एकादशी होगी। षट्तिला एकादशी 2026 का व्रत 14 जनवरी को बुधवार के दिन रखा जाएगा।

षट्तिला एकादशी 2026 डेट एंड टाइम

माघ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 13 जनवरी 2026 दोपहर लगभग 3:17 बजे से होगा और इसका समापन 14 जनवरी 2026 को शाम 5:52 बजे पर होगा। इस तरह उदया तिथि के आधार पर षट्तिला एकादशी का व्रत 14 जनवरी को बुधवार के दिन रखा जाएगा।

षट्तिला एकादशी 2026 पारण समय

षट्तिला एकादशी 2026 का पारण द्वादशी तिथि पर होगा। इसका शुभ समय 14 जनवरी 06:15 बजे से लेकर 09:21 बजे के बीच रहेगा।

षट्तिला एकादशी का महत्व

षट्तिला एकादशी का नाम तिल से लिया गया है क्योंकि ठंड के मौसम में इस एकादशी पर तिल का विशेष महत्व माना जाता है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और विशेष रूप से भक्ति तथा मोह भंग करने के लिए किया जाता है। मान्यता है कि षट्तिला एकादशी पर तिल का दान, तिल से बने व्यंजन, और तिल से जुड़ी पूजन सामग्री देने से पाप नष्ट होते हैं।

ये भी देखें :

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

मेधा चावला
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article