अध्यात्म

Happy Rang Panchami 2023 Quotes In Hindi: रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए भेजें ये शानदार कोट्स और मैसेजेज

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 12, 2023, 08:55 AM IST

Happy Rang Panchami 2023 Wishes, Quotes In Hindi: इस साल रंग पंचमी का त्योहार 12 मार्च को मनाया जाएगा। इस खास मौके पर अपनों को भेजें रंग पंचमी के शानदार संदेश, कोट्स, मैसेजेज और शायरी।

Image

Happy Rang Panchami 2023 Wishes: रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Rang Panchami 2023 Wishes, Quotes In Hindi: रंग पंचमी का त्योहार होली (Holi) के पांचवे दिन मनाया जाता है। ये त्योहार मुख्य रूप से मध्य भारत में मनाया जाता है। इस दिन लोग रंग, गुलाल और पानी से होली खेलते हैं। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर शहर में होली से ज्यादा रंगपंचमी (Rang Panchami Festival) के त्योहार की धूम रहती है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और हैप्पी रंगपंचमी (Happy Rang Panchami 2023 Quotes) कहते हैं।

रंगपंचमी का त्योहार हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात आदि तमाम राज्यों में भी इस पर्व की रौनक देखने को मिलती है। रंग पंचमी (Happy Rang Panchami Wishes) को देवताओं की होली कहा जाता है। इस खास मौके पर गुलाल आसमान की तरफ उड़ाकर देवताओं को समर्पित किया जाता है। मान्यता है ऐसा करने से देवता प्रसन्न होते हैं। रंग पंचमी पर हर कोई अपने चाहने वालों को शुभकामना संदेश भेजता है। ऐसे में अगर आप भी अपने लोगों को रंग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो इन संदेशों के जरिए दे सकते हैं।

Happy Rang Panchami 2023 Quotes In Hindi (रंग पंचमी 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं)

1. रंगो की बौछार से चेहरे पर मुस्कान आ जाती हैं

रंगो की खूबियां हाल-ए-दिल बयां कर जाती हैं

ये रंगो के त्यौहार ही तो यादों का हिस्सा हैं

जो हर साल बीते लम्हों को जवां कर जाते हैं

हैप्पी रंग पंचमी 2023

2. रंग पंचमी जैसे इन्द्रधनुष का प्यार,

चारो तरफ है रंगों की बौछर.

शुभकामनाये हैं तुम्हे हमारी,

लो झेलो मेरी रंग भरी पिचकारी.

हैप्पी रंग पंचमी 2023

3. रंगो से सजे सभी का द्वार

किशन कन्हैया बंसी बजाये

हो जगत उद्धार

शुभ हो रंगपंचमी का त्यौहार

4. अपनों के प्रेम में सराबोर हैं मन

सदा बना रहे यह प्रेम

बस यही हैं अभिनन्दन

हैप्पी रंगपंचमी

Happy Rang Panchami 2023 Quotes In Hindi

5. रंगपंचमी आपके जीवन में

अलग-अलग रंगों के साथ खुशियां लाए..

रंगपंचमी की शुभकामनाएं!

6. रंग पंचमी की मौज मस्ती में ,

छिपी है मिठास।

रंग और गुलाल में छिपा है

ढेर सारा प्यार,

Happy rang panchami 2023

7. आइए इस साल मनाएं रंगपंचमी..

और लाएं कुछ रंगीन लम्हें उन

लोगों के जीवन में,

जिनके जीवन में रंग नहीं है!

Happy rang panchami

8. पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार,

अपनों का प्यार, यही है दोस्त त्यौहार,

आप को रंग पंचमी की

हार्दिक शुभकामनाएं!

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article