अध्यात्म

Mahakal Temple: महाकाल के आंगन में सुबह से छाया रंगपंचमी का उल्लास, रंगों से सराबोर हुए श्रद्धालु

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2023, 12:28 PM IST

Mahakal Temple In Ujjain: आज रंग पंचमी का पावन पर्व है। इस मौके पर उज्जैन महाकाल मंदिर में एक अलग ही धूम देखने को मिल रही है। गर्भगृह से लेकर नंदी हॉल तक पूरे मंदिर में गुलाल की वर्षा हो रही है। यह भक्तिमय नजारा आपको भोलेनाथ की भक्ति में लीन कर देगा।

Image

महाकाल के आंगन में सुबह से छाया रंगपंचमी का उल्लास

Mahakal Temple In Ujjain: रंगपंचमी का उल्लास सुबह से ही महाकाल मंदिर में दिखाई दे रहा है। पंडितो, पुजारियों और भक्तों को रंगों में सराबोर देखा गया। गर्भगृह से नंदी हॉल तक रंग उड़ाया गया। सबसे पहले भगवान महाकाल को टेसू से बना रंग लगाया गया। भस्मारती के समय भक्तों पर रंग गुलाल से वर्षा की गई। बता दें रंगपंचमी के लिए शनिवार को ही पुजारियों ने तीन क्विंटल टेसू के फूलों से प्राकृतिक रंग तैयार किया था।

महाकाल के प्रांगण में रंगपंचमी पर्व के बाद शहर भर मे रंगोत्‍सव की शुरुआत हो गई है। इधर रंग-तरंग की मस्ती में युवा रंग व गुलाल से होली खेलते नजर आए। शहर के हर मोहल्ले में लोग एक दूसरे को रंग लगाकर रंगपंचमी का त्योहार मना रहे हैं। इस बार रंगपंचमी पर लोगों का उत्साह देखने लायक है। शाम को महाकाल मंदिर, सिंहपुरी, कार्तिक चौक और भागसीपुरा से पारंपरिक गेर निकाली जाएगी।

भक्त बैंड बाजा और ढोल की थाप के साथ बहादुरी और जीत का प्रतीक ध्‍वज लेकर निकलेंगे। मान्यता है कि इस दिन सभी देवी देवता होली खेलने के लिए धरती लोक पर वास करते हैं। इस दिन विधि विधान से अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। तथा जीवन में आने वाले सभी कष्टों का निवारण होता है।

Rang Panchami In Ujaain mahakal

Rang Panchami In Ujaain mahakal

भोपाल और इंदौर में रंग पंचमी की धूम

बता दें मध्यप्रदेस के इंदौर और भोपाल में रंग पंचमी के शुभ अवसर पर एक अलग ही धूम देखने को मिल रही है। यहां होली के मौके पर सभी देवी देवताओं की झांकी निकाली जाती है। दूर-दूर से श्रद्धालु इसमें शामिल होने के लिए आते हैं। उज्जैन महाकाल में इस बार गेर परंपरा शुरू की गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article