अध्यात्म

रमजान का चांद देखने की दुआ, रमजान के चांद देखने के बाद कौन सी दुआ पढ़ी जाती है, देखें चांद देखने की दुआ पढ़ने का तरीका

रमजान का चांद देखने की दुआ (What to recite on the chand raat of Ramadan), चांद देखने की दुआ पढ़ने का तरीका: रमजान का महीना महीना बेहद खास और पवित्र माना जाता है। रमजान की शुरूआत चांद देखने से होती है और चांद देखने के बाद दुआ भी पढ़ी जाती है। यहां देखें कि चांद देखने की दुआ क्या है रमजान की, रमजान के चांद पर कौन सी दुआ पढ़ें। देखें चांद देखने की दुआ के हिंदी, अंग्रेजी और अरबी लिरिक्स।

ramadan par chand dekhne ki dua, ramzan chand photo

रमजान का चांद देखने पर क्या दुआ करें

रमजान का चांद देखने की दुआ (What to recite on the chand raat of Ramadan), रमजान का चांद देखने के बाद कौन सी दुआ पढ़ी जाती है: मुसलमानों के लिए रमजान का महीना बेहद खास और पवित्र माना जाता है। इस्लामी परंपरा के अनुसार, रमजान की शुरुआत और समापन का निर्धारण चांद के दीदार से होता है। जब शब्बान के महीने का आखिरी रात का चांद आकाश में दिखाई देता है, तो वह मुसलमानों के लिए खुशी का पल होता है क्योंकि उसी के साथ अगले दिन से रोजे की शुरुआत होती है। इस पवित्र मौके पर एक खास दुआ पढ़ी जाती है, जो दिल में भक्ति और विश्वास की भावना को और गहरा कर देती है।

रमजान का चांद देखने पर दुआ हिंदी में

जब आसमान में रमजान का नया चांद दिखाई देता है, तो मुसलमानों की नजरें एक दूसरे के साथ-साथ आकाश की ओर उठती हैं। इस दिव्य नजर पर दुआ का पाठ करना सुननत का हिस्सा है। सबसे पहले आंखें क़िबला की तरफ़ करके, दिल से यह दुआ पढ़ी जाती है:

अल्लाह सबसे बड़े हैं। ऐ अल्लाह!इस चांद को हमारे ऊपर अमन, ईमान, सलामती और इस्लाम के साथ उगने वाला बना, और हमें उन कामों की तौफीक़ दे जिन्हें तू पसंद करता है और जिनसे तू राजी होता है। हमारा और तुम्हारा रब अल्लाह है।”

आप ये भी बोल सकते हैं : ऐ अल्लाह! इस चांद को हम पर बरकत, ईमान, सलामती और इस्लाम के साथ गुजार। (ऐ चांद!) मेरा और तेरा रब अल्लाह है।

रमजान का चांद देखने पर दुआ अरबी में

अल्लाहु अकबर, अल्लाहुम्मा अहिल्लहु अलैना बिल अम्नि वल ईमान, वस्सलामति वल इस्लाम, वत्तौफीकि लिमा तुहिब्बु व तरदा, रब्बुना व रब्बुकल्लाह।

इस दुआ का उद्देश्य अल्लाह से रमजान के महीने में सुरक्षा, ईमान की मजबूती और भलाई की कामना करना है। जब रमजान का चांद (हिलाल) पहली बार दिखाई दे, तब यह दुआ पढ़ी जाती है।

रमजान का चांद देखने पर दुआ अंग्रेजी में

O Allah, let this new moon appear on us with blessings and faith, with safety and Islam, and with the ability to do what You love and are pleased with. Our Lord and your Lord is Allah.

रमजान के चांद की दुआ का तरीका

रमजान के चांद के दिखने पर पढ़ी जानी वाली दुआ को करने का तरीका बहुत सादा है, दिखावे से बिल्कुल दूर। जैसे ही आसमान में नया चांद दिखाई दे, पहले दिल में अल्लाह का शुक्र अदा करें। फिर किबला (मक्का की दिशा) की ओर रुख करके हाथ उठा सकते हैं। हालांकि हाथ उठाना अनिवार्य नहीं, नीयत का सच्चा होना ज्यादा अहम है।

रमजान के चांद की दुआ कैसे पढ़ें

  • चांद को देखकर एक या तीन बार दुआ पढ़ सकते हैं।
  • हाथ उठाकर दुआ करना बेहतर माना जाता है, हालांकि बिना हाथ उठाए भी पढ़ी जा सकती है।
  • दुआ के बाद अपने लिए, अपने परिवार और पूरी उम्मत के लिए खैर और बरकत की दुआ करें।
  • इस वक्त गुनाहों से तौबा और अच्छे अमल की नीयत करना भी बहुत अफजल माना गया है।

रमजान 2026 में रोजे कब से शुरू होंगे भारत में

वैसे तो रमजान का महीना चांद देखने पर ही शुरू होता है, लेकिन इस वर्ष के हिसाब से भारत में रमजान 2026 की शुरुआत संभवतः 18 या 19 फ़रवरी 2026 से होगी, यह इस बात पर निर्भर करेगा कि शब्बान की 29वीं रात के बाद नया चांद कब दिखाई दे। चांद देखने वाली समितियों की घोषणा के बाद ही अंतिम तिथि तय होती है।

इस तरह रमजान का चांद देखना सिर्फ एक कैलेंडर की तारीख बदलना नहीं है, यह एक आध्यात्मिक घोषणा है। यानी अब आत्मसंयम, इबादत और आत्मचिंतन का महीना शुरू हुआ। चांद के दीदार के साथ जो दुआ पढ़ी जाती है, वह दरअसल इस नए महीने को सही नीयत और अमन के साथ स्वीकार करने की एक विनम्र प्रार्थना है।

जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का वार्षिक राशिफल। पढ़ें हिंदी में अध्यात्म से जुड़ी सभी छोटी बड़ी न्यूज़ और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहें टाइम्स नाउ नवभारत से|

मेधा चावला
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article