Ramadan 2024 Starting Date: रमज़ान (रमज़ान) मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र महीना है। रमज़ान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है। इस पवित्र महीने में लोग खुदा की इबादत करते हैं, रोजा रखते हैं और धार्मिक कर्म (जकात) करते हैं। रमज़ान के दौरान, लोग एक महीने तक सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास करते हैं। दिन की शुरुआत सहरी खाने से होती है। इसके बाद शाम को इफ्तार किया जाता है।रमज़ान के ख़त्म होने के बाद शव्वाल (दसवें इस्लामी महीने) के पहले दिन ईद-उल-फ़ितर मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस साल कब है रमजान का महीना और इसकी खासियत।
Ramadan 2024 Starting Date (रमजान डेट 2024)
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार इस साल रमजान 11 मार्च से शुरू हो रहा है । आमतौर पर भारत में रमज़ान पाकिस्तान के अगले दिन से माना जाता है। ऐसे में भारत में पहला रोजा 12 मार्च को रखा जाएगा।
क्यों खास है इस साल का रमजान (Why is this year's Ramadan special?)
फरवरी से मार्च तक हल्की सर्दी होती है। वसंत ऋतु का यह मौसम सबसे सुहावना मौसम माना जाता है। इस बीच, रमज़ान का पवित्र महीना इस साल मार्च में शुरू हो रहा है। आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों से रमज़ान लगभग गर्मी के महीनों में ही शुरू होता था। इस साल रमजान 11 या 12 मार्च से शुरू हो सकता है। ऐसे में 34 साल बाद करीब 20 दिनों का रमजान मार्च के महीने में होगा।
रमजान महत्व ( Ramdan Importance)
इस्लाम धर्म मानने वालों के लिए रमज़ान का महीना विशेष महत्व रखता है। ये महीना बहुत ही पाक माना जाता है। इस महीने में मुस्लिम लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजा रख के अपनो की सलामति के लिए दुआ मांगते हैं। इस महीने में ही कुरान सरीफ लिखा गया था। इस कारण भी ये महीना बहुत खास हो जाता है।
