Rama Ekadashi 2024 Upay: रमा एकादशी का व्रत हर साल कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल ये व्रत 28 अक्तूबर को रखा जाएगा। रमा एकादशी के व्रत को शास्त्रों में बहुत ही उत्तम फलदायी माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से और व्रत रखने से बहुत सारी समस्याओं के छुटकारा पाया जा सकता है। रमा एकादशी के दिन के लिए शास्त्रों में कुछ उपाय बताए गए हैं। इस दिन कुछ खास उपायों को करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानें रमा एकादशी के व्रत के दिन किन उपायों को करें।
Rama Ekadashi 2024 Upay (रमा एकादशी उपाय)
विवाह के लिए उपाय
जिन लोगों की विवाह में कोई बाधा आ रही है वो लोग रमा एकादशी के दिन मां लक्ष्मी को पांच साबुत सुपारी अर्पित करें। उसके बाद उस सुपारी को कपड़े में बांधकर अपने कमरे की अलमारी में रख लें। ऐसा करने से विवाह में आ रही बाधाएं जल्द ही दूर हो जाती हैं।
धन प्राप्ति के लिए
रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के समय मां लक्ष्मी को पांच कौड़ियां लाल कपड़े में बांधकर अर्पित करें। पूजा समाप्त होने के बाद उस कौड़ी की पोटली को अपने धन के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से आपको धन की प्राप्ति होती है और भंडार हमेशा भरे रहेंगे।
तुलसी के पौधे के दान
रमा एकादशी के दिन तुलसी के पौधे का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में मंगल होता है और सारे काम सफल होते हैं। इसके साथ ही इस दिन पितरों के नाम से काला तिल और जौ का भी दान कर सकते हैं।
आर्थिक तंगी छुटकारा पाने के लिए
यदि आप लंबे समय से किसी आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो आप रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाएं। इसके साथ ही इस दिन पूजा में विष्णु जी को पीले फूल जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से आपको जल्दी ही आर्थिक समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
