Ram Navami 2026 mein kab hai (Ram Navami 2026 Date): राम नवमी को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है। चूंकि यह चैत्र मास की शुक्ल नवमी तिथि पर आता है, इसलिए इसे विशेष धार्मिक महत्व प्राप्त है। भगवान राम को भगवान विष्णु के अवतार माने जाते हैं, और उनकी जीवन-कथा (रामायण) भारतीय संस्कृति और धर्म में बहुत गहरी और प्रेरणादायक है। राम नवमी न केवल उनका जन्मदिन है, बल्कि यह धर्म, सत्य, त्याग और धर्मपालन की उनकी आदर्श जीवन गाथा को भी याद करने का दिन है। यहां आप जान सकते हैं कि राम नवमी 2026 में कब मनाई जाएगी।
Ram Navami 2026 Date
राम नवमी 2026 में 26 मार्च, गुरुवार को मनाई जाएगी। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 26 मार्च को 11:48 AM पर आरंभ होगी। इस तिथि का समापन 27 मार्च को 10:06 AM पर होगा। चूंकि राम जी की जन्म दोपहर का माना जाता है ऐसे में मध्याह्न मुहूर्त को देखते हुए राम नवमी 26 मार्च को होगी। नवमी की उदया तिथि 27 मार्च को होने के बावजूद पूजा मुहूर्त समय देखते हुए राम नवमी 2026 की डेट 26 मार्च ही होगी।
Ram Navami 2026 Date Kab Hai
- राम नवमी 2026 में 26 मार्च, गुरुवार को है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह चैत्र मास की शुक्ल नवमी तिथि है।
- राम नवमी 2026 की तिथि 26 मार्च 2026 को 11:48 AM से 27 मार्च 2026 को 10:06 AM के बीच रहेगी।
- राम नवमी का मध्याह्न मुहूर्त 26 मार्च को 11:13 AM से 1:41 PM के बीच का रहेगा। इसकी अवधि लगभग 2 घंटे 27 मिनट की रहेगी।
- राम नवमी 2026 का मध्याह्न क्षण 26 मार्च को 12:27 PM — यह वह समय है जिसे श्री राम के जन्म-क्षण के रूप में माना जाता है।
राम नवमी कैसे मनाते हैं
अयोध्या जैसे प्रमुख पवित्र स्थल पर यह व्रत और उत्सव बहुत भव्यता से मनाया जाता है। पूजा में नाम-जप (राम नाम का जाप), आरती, भजन, कथा (रामायण से) और मंदिर में विशेष उत्सव का आयोजन किया जाता है। जन्मोत्सव के समय मंदिरों में भक्तगण बहुत बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं।
